राज्य

स्मृति इरानी होगी भाजपा से यूपी सीएम कैंडिडेट

0
Please log in or register to do it.
स्मृति इरानी होगी भाजपा से यूपी सीएम कैंडिडेट - Image 1
स्मृति इरानी होगी भाजपा से यूपी सीएम कैंडिडेट - Image 1

नई दिल्ली: अगले साल यूपी में  विधानसभा चुनाव होने हैं आैर भाजपा में सीएम कैंडिडेट को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं. खबरज़ोन के सूत्रों के मुताविक भाजपा को मायावती जैसा कद और अखिलेश यादव जैसा यंग फेस वाले उम्मीदवार कि तलाश है, जो स्मृति इरानी में बखूबी है. साथ ही ये नरेंद्र मोदी कि पहली पसंद भी मानी जा रही हैं. इसलिए पार्टी यूपी में स्मृति इरानी को प्रोजेक्ट करने की तैयारी में है. हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आैर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभी इंतजार करने को कह रहे हैं.


यूपी में सभी दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी दलों ने इस चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरने का एेलान भी कर दिया है. प्रमुख दलों के नेताआें के यूपी में दौरे भी तेज हो गए हैं. यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी का पिछले माह का नोएडा दौरा भी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया. नरेन्द्र मोदी का लखनऊ दौरा भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी वेस्ट यूपी का चक्कर लगा चुके हैं.

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, स्मृति इरानी का बार-बार अमेठी पहुंचना भी इसकी तरफ इशारा कर रहा है. एेसे में चर्चा चल रही है कि भाजपा यूपी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट करने की तैयारी में है. वैसे पार्टी में योगी आदित्यनाथ व संगीत सोम की भी चर्चा चल रही थी लेकिन आदित्यनाथ और संगीत सोम को लेकर पार्टी का हर वर्ग तैयार नहीं है और मायावती के मुकाबले दोनों की छवि कमजोर पड़ सकती है.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

यूपी के 7 वीरों को किया जाएगा सम्मानित
गणतंत्र दिवस पुलिस पदक - 2016 घोषित, देखिए किसे किया जाएगा सम्मानित

Your email address will not be published. Required fields are marked *