Politics

मोदी दिखा रहे हैं सपने- नीतीश कुमार

0
Please log in or register to do it.
मोदी दिखा रहे हैं सपने- नीतीश कुमार - Image 1
मोदी दिखा रहे हैं सपने- नीतीश कुमार - Image 1

नई दिल्ली। आजकल नीतीश कुमार के निशाने पर सिर्फ बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सिर्फ सपना दिखाया जा रहा है। नीतीश ASSOCHAM में बिहार “कल आज और कल” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यहां पहुचे और आख़िर में बोलते हुए थोड़े सियासी हो गये।
ASSOCHAM ने इस कार्यक्रम को नाम दिया था GOVERNANCE AT THE GRASSROOTS: A MODEL FOR INDIA… इसी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने मोदी पर हमला किया और कहा कि ‘आज कल कोई भी विकास या विकास मॉडल की बात नहीं करता। बस सपना दिखाया जा रहा है कि एक जादू की छड़ी आएगी और सभी समस्या का समाधान हो जाएगा। कुछ ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि हमें पंख लग जाएंगे और हम उड़ने लगेंगे।’
इतना ही नहीं नीतीश ने यहां तक इशारा कर दिया कि वक़्त आएगा जब वो केंद्र में होंगे। इसे नीतीश के पीएम बनने की ख्वाहिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये काल का चक्र घूमता रहता है। कभी किसी के हक में तो कभी किसी के हक में जाता है। हमने नेशनल हाइवे बनाया राज्य सरकार के फंड से। अब केंद्र सरकार पैसा देने से मना कर रही है। हम एक-एक पैसा वसूल करेंगे वक्त आने दीजिए।- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

26 दिसंबर को अरविंद बनेंगे सीएम
क्या "आप" के वादे पूरे होंगे?

Your email address will not be published. Required fields are marked *