Politics

आप आज बनाएगी सरकार

0
Please log in or register to do it.
आप आज बनाएगी सरकार - Image 1
आप आज बनाएगी सरकार - Image 1

नई दिल्ली। आज आम आदमी पार्टी की सरकार बननेवाली है और संभवत: अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पहले ग़ैरबीजेपी, ग़ैरकांग्रेसी मुख्यमंत्री बननेवाले हैं। सप्ताह भर चले जनमत संग्रह के बाद पार्टी ने फ़ैसला कर लिया है कि वो दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। रविवार को जनसभाओं में अपना पूरा समय देकर दिल्ली की जनता से रू-ब-रू हुए भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि वो राजधानी को साफ़ सुथरी सरकार देंगे और घोषणा पत्र में दिये सभी वायदे पूरे करेंगे।
आम आदमी पार्टी जो पहली चीज़ सरकार बनते ही करने जा रही है और जिससे वो मिसाल कायम कर सकती है वो है मंत्रियों विधायकों को मिलनेवाले कथित VVIP स्टेटस को ना कहना। आम आदमी पार्टी के विधायक-मंत्री लाल-नीली बत्तियोंवाली कार नहीं ले रहे, ना ही वो सरकारी घर ले रहे हैं बल्कि वो अपने पहले के घरों में ही रहेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से भी मना किया है।
संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह राज भवन में न होकर जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में ही रखा जाएगा, जहां से भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन में खड़े हुए अरविंद केजरीवाल एंड टीम ने सियासी दल बनाने का फ़ैसला लिया था। अरविंद की कैबिनेट में कुछ नाम तो तय माने जा रहे हैं जिसमें सबसे ऊपर चल रहे हैं मनीष सिसोदिया और सोमनाथ भारती का चल रहा है जबकि वंदना कुमारी और राखी बिरला को महिला कोटे से कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
नीतीश पर चली चप्पल
ड्रॉ के बाद भी हारी टीम इंडिया !

Your email address will not be published. Required fields are marked *