मुजफ्फरपुर। सुशासन का दावा करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में कल जम कर हंगामा हुआ। नीतीश कुमार जनता दल यू की संकल्प रैली के लिए आज मुज़फ्फरपुर पहुंचे थे। वहाँ उनके भाषण के दौरान मुख्यमंत्री के लिए उस वक़्त बड़ी असहज स्थिति पैदा हो गयी थी जब कार्यक्रम के दौरान उनकी ओर चप्पल फेंकी गई। असल में ये अजीब सी असमंजस स्थिति थी क्यूंकि किसी को समझ नहीं आ रहा था, कि ये सभा में फैली अव्यवस्था के कारण हुआ या फिर सरकार के प्रति असन्तोष के कारण?
नीतीश ने कांग्रेस और आरजेडी को निशाना बनाते हुए उनपर जम कर निशाना साधा और कहा कि दो पुराने दोस्त आपस में मिल गए हैं। ताकि कुव्यवस्था का शासन वापस ला सकें। नीतीश ने आगे कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के राज में ही ऐसे भी दिन थे जब लोग अगवा हो जाने के डर से सूरज डूबने के बाद घर से ही नहीं निकलते थे। आरजेडी और कांग्रेस दोनों 15 साल तक राज्य की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं।

December 23, 2013
0 Comment
11 Views
नीतीश पर चली चप्पल
मुजफ्फरपुर। सुशासन का दावा करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में कल जम कर हंगामा हुआ। नीतीश कुमार जनता दल यू की संकल्प रैली के लिए आज मुज़फ्फरपुर पहुंचे थे। वहाँ उनके भाषण के दौरान मुख्यमंत्री के लिए उस वक़्त बड़ी असहज स्थिति पैदा हो गयी थी जब कार्यक्रम के दौरान उनकी... Read More









