Entertainment

INTOLERANCE ROW: वी के सिंह बोले ‘करन जौहर को पीट दो’

0
Please log in or register to do it.
INTOLERANCE ROW: वी के सिंह बोले ‘करन जौहर को पीट दो’ - Image 1
INTOLERANCE ROW: वी के सिंह बोले  ‘करन जौहर को पीट दो’ - Image 1
अपने बयानों के अक्सर विवादों में रहने वाले वीके सिंह से जब जोधपुर में करन जौहर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जाकर उसकी पिटाई कर दो, तुम मेरे पीछे क्यों पड़े हो. उन्‍होंने आगे कहा, कि हम क्‍यों करन जौहर के बारे में बात कर रहे हैं जाकर उनसे बात किजिए. मैं यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को से मिलने आया हूं.
गौरतलब हो कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी बात रखते हुए करन जौहर ने कहा था कि आज के समय में बोलने की आजादी की बात करना सबसे बड़ा मजाक है. उन्होंने आगे कहा था कि आज के समय में अपनी बात करना आपको जेल में पहुंचा सकता है. इस देश में व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करने पर आप मुश्किल में पड़ जाते हैं. मैं बहुत दुखी महसूस करता हूं क्योंकि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते आपसे उम्मीद की जाती है कि आप कोई पहल करें.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
इचिरो ओकुरा के नाम से हुई थी नेता जी की मौत, और भी खुलासे पढ़िये
खली की किसिंग पर पत्नी भड़कीं, बोलीं घर वापस आओ

Your email address will not be published. Required fields are marked *