Entertainment

EXCLUSIVE: मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सलमान ख़ान को नोटिस

0
Please log in or register to do it.
EXCLUSIVE: मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सलमान ख़ान को नोटिस - Image 1
EXCLUSIVE: मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सलमान ख़ान को नोटिस - Image 1
मुंबई। बिग बॉस में नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर बीजेपी सलमान ख़ान से नाराज़ है और मुंबई बीजेपी ने इस बावत एक नोटिस कलर्स चैनल, सलमान ख़ान और बिग बॉस 7 में प्रतिभागी एजाज़ ख़ान को भेजी है। ख़बर ज़ोन के पास उस नोटिस की एक प्रति है।
नोटिस में कहा गया है कि एजाज़ ख़ान ने बिग बॉस में बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है और इसके लिए चैनल को, एजाज़ ख़ान को और सलमान ख़ान को माफ़ी मांगनी चाहिए। नोटिस में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के हवाले से एक हफ़्ते के भीतर माफ़ीनामा देने के लिए चेतावनी के लहजे में कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो मुंबई बीजेपी चैनल, एजाज़ ख़ान और सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरेगी और प्रदर्शन करेगी।
अभी तक इस मसले में कलर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है और ना ही एजाज़ ख़ान या सलमान ख़ान की ओर से। नोटिस एक प्रति मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है।
EXCLUSIVE: मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सलमान ख़ान को नोटिस - Image 2
फ़िल्म 'गुंडे' का पहला गाना 'जश्ने-ए-इश्क' हुआ लॉन्च
अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में

Your email address will not be published. Required fields are marked *