राज्य

अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में

0
Please log in or register to do it.
अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में - Image 1
अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में - Image 1
नई दिल्ली। कांग्रेस के जन्मदिन के दिन यानी 28 दिसंबर को जब अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण कर रहे होंगे तो रामलीला मैदान के मंच पर उनके गुरू अन्ना हज़ारे साथ नहीं होंगे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बुलावा भेजा है लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से अन्ना इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।
अन्ना ने अरविंद के सीएम बनने पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि मैं खुश हूं कि अरविंद दिल्ली के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। हालांकि केजरीवाल ने कहा है कि वो निजी तौर पर अन्ना से बात करेंगे और उन्हें दिल्ली आने के लिए गुज़ारिश करेंगे। अन्न ने कहा है कि इस वक़्त कुछ कह नहीं सकता, आजकल मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, “अन्ना जी को सरकार की ओर से निमंत्रण भेजा जाएगा। मैंने सरकारी विभाग को हजारे, किरण बेदी और जस्टिस संतोष हेगड़े को निमंत्रण भेजने के लिए कहा है।”
EXCLUSIVE: मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सलमान ख़ान को नोटिस
कृष्ण भक्त हैं पूर्व सांसद, 50 से ज्यादा पत्नियाँ होने का दावा

Your email address will not be published. Required fields are marked *