Politics राज्य

मनीष तिवारी ने कहा अराजकता फ़ैला रहे हैं अरविंद केजरीवाल!

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे हैं और इस वजह से नॉर्थ ब्लॉक में कई सड़कों पर पुलिस के बेरिकेड्स लगे हैं। इस बीच में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अपने दफ़्तर से निकले और श्रम शक्ति भवन के लिए पैदल ही निकल पड़े। उनके पीछे-पीछे आम आदमी पार्टी के समर्थक निकले और उन्होंने मनीष तिवारी हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिये।
मनीष तिवारी पैदल ही क्यों अपने दफ़्तर से निकले? जब मीडिया ने उनसे ये सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी काम से श्रम शक्ति भवन जाना था तो वो पैदल जा रहे थे। उन्होंने कहा कि, “हमें सरकारी काम से श्रम शक्ति भवन जाना है तो पैदल ही जा रहे हैं। क्योंकि में अराजकता फ़ैली बुई है और बहुत सारी सड़कें लोगों ने बंद कर रखी हैं”
उन्होंने कहा कि समर्थन अपनी जगह है लेकिन इस तरह की अराजकता सही नहीं है।

हालात ऐसे थे कि मनीष तिवारी जब तक श्रम शक्ति भवन नहीं पहुंचे तब तक आम आदमी पार्टी समर्थकों ने उनका विरोध जारी रखा और रास्ते भर उनके आगे-पीछे मनीष तिवारी हाय हाय के नारे लगाते रहे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

महाराष्ट्र में भी बिजली की दरों में 20% तक की कटौती
भाजपाईयों के मुंह पर थूकने का मन करता है - सोमनाथ भारती

Your email address will not be published. Required fields are marked *