टैग पुरालेख: Rajnath Singh

कांग्रेस को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- खुलासा किया तो नहीं दिखा पाएंगे चेहरा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले सियासी जंग तेज है, इस बीच एक दूसरे पर नेता जमकर बरस रहे हैं। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पटना में एक रौली के दौरान कहा कि पुलवामा हमला को पीएम की साजिश बताया गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, अगर उन्होंने खुलासा किया तो वे मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे, जिसने सेना के शौर्य पर सवाल उठाया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि, ये लोग कैसी राजनीति करते हैं? मैं देश का गृह मंत्री था और 0 जवान हमारे शहीद हुए थे पुलवामा में। उसके बाद ये लोग तरह-तरह से प्रचार कर रहे थे कि प्रधानमंत्री ने ही साजिश रची होगी क्योंकि चुनाव आया है, ताकि जनता की सहानुभूति हासिल की जा सके। लेकिन, जिस दिन ऐसी घिनौनी राजनीति करनी होगी, इस राजनीतिक को ठोकर मारकर घर बैठ जाएंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घेरते हुए आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि उसने भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। ‘आज कुछ राजनीतिक पार्टियों के द्वारा, कांग्रेस के द्वारा हमारे सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशाना लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन में 12 सौ स्क्वायर किलोमीटर जमीन हड़प ली। अगर खुलासा मैं कर दूंगा तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, आप साल 1962 से लेकर 2013 का इतिहास उठाकर देख लीजिए। और मैं रक्षामंत्री होने के नाते यह सीना ठोंककर कहना चाहता हूं कि हमारी सेना के जवानों ने जिस तरह से शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया उससे देश का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री ने लद्दाख समेत सात राज्यों में 44 पुलों का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इन पुलों का उद्घाटन उन्होंने भारत और चीन में सीमा पर जारी तनाव के दौरान किया। ऐसे समय में देश की सीमाओं को सुरक्षित करने की दिशा में यह एक काफी अहम कदम है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीआरओ द्वारा निर्मित इन  पुलों में से 10 जम्मू-कश्ममीर, सात लद्दाख, दो हिमाचल प्रदेश, चार पंजाब, आठ उत्तराखंड, आठ अरुणाचल प्रदेश और चार सिक्किम में है। इसके अलावा उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए नेचिपु सुरंग की भी आधारशिला रखी।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि, पहले पाकिस्तान और अब चीन, ऐसा लगता है कि सीमा विवाद को एक मिशन के हिस्से के रूप में निर्मित किया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश न केवल दृढ़ संकल्प के साथ संकट का सामना कर रहा है बल्कि कई क्षेत्रों में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव भी ला रहा है।
इसके आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि, इन पुलों के निर्माण से हमारे पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पुर्वी क्षेत्रों में सैन्य और नागरिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी। हमारे सशस्त्र बक के जवान बड़ी संख्या में उन इलाकों में तैनात हैं, जहां साल भर परिवहन उपलब्ध नहीं होता है। लॉकडाउन अवधि के दौरान भी बीआरओ ने पूर्वोत्तर राज्यों- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में परिचालन जारी रखा, बीआरओ ने यह सुनिश्चित करने को अपना काम जारी रखा कि दूरदराज के स्थानों पर बर्फ की निकासी होने में देरी न हो।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राजनाथ सिंह कल जाएंगे केरल दौरे पर

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल 27 जनवरी 2016 को केरल की एक दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे प्रात: तिरुवनंतपुरम में कम्‍यूनिटी पोलिसिंग पर आयोजित राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह जिमी जॉर्ज इंडोर स्‍टेडियम तिरुवनंतपुरम में आयोजित ‘छात्र पुलिस कैडेट’ दिवस समारोह-2016 का भी उद्घाटन करेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

BREAKING: लक्ष्मीकांत की कुर्सी छीनी, धर्मपाल होंगे यूपी भाजपा अध्यक्ष

लखनऊ। ऐसा लग रहा है जैसे गत दो राज्यों के चुनावों से सबक लेते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश में कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। भाजपा ने प्रदेश में भारी फेरबदल का मन बनाते हुए आंवला से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह का नाम नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तय कर लिया गया है, लेकिन अभी घोषणा बाकी है। हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में इस पर अंतिम फैसला ले लिया गया है। भाजपा के उच्च सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 24 जनवरी को होना तय था। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा की जाएगी। दिल्ली के मंथन मेें भाजपा संगठन की कमान पिछड़े वर्ग को सौंपने पर सहमति बनी उसके बाद धर्मपाल सिंह के नाम पर मुहर लगी। इसको लेकर दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व उनसे बुलाकर चर्चा भी कर चुका है। अब अगले हफ्ते की किसी भी तारीख को घोषणा हो सकती है।
गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर शनिवार को धर्मपाल सिंह को शाम छह बजे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर चलने के बाद पूरी पार्टी में हलचल मच गई थी। धर्मपाल सिंह को बधाइयां भी मिलने लगीं। इससे परेशान धर्मपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सोशल मीडिया पर कौन लोग उनके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबरें चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इसलिए अभी से इस बारे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के करीबी होने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी में हर एक बड़े नेता के नजदीक रहे हैं।
खबरज़ोन के सूत्रों के मुताबिक इस बार भाजपा बिहार से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति का कार्ड खेलने में कोई हिचक नहीं करना चाहती और पिछड़ी जाति के नेताओं में धर्मपाल सिंह का नाम वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के बाद दूसरे स्थान पर आता है। वे आंवला से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इनकी गिनती भाजपा के जुझारू नेताओं में होती है। संगठन और पार्टी के प्रति समर्पण भी उन्हें अध्यक्ष बनाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा उन्हें गृहमंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। उनकी जो कमी है वे ये है कि उनकी गतिविधियां सिर्फ आंवला विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहती हैं। अब देखना ये है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का ये दांव कितना काम आता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

यूपी के सांसद शामिल होंगे मोदी मंत्रिमंडल में, योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे ऊपर

नई दिल्ली: दिल्ली और बिहार के झटकों के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के मामले में कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं लग रही है. इसलिए यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है. ख़बरज़ोन के सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है कि आज सुबह दिल्ली में पीएम निवास पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और  प्रधानमंत्री के बीच बैठक हुई है और आने वाले दिनों में यूपी के कुछ सांसदों को कैबिनेट में शामिल करने पर चर्चा की. 
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यूपी के वाराणसी से सांसद हैं और गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से, यूपी से लोकसभा के 11 सांसद मंत्री हैं. यूपी से राज्यसभा के दो सांसद भी मंत्री हैं. स्मृति ईरानी जो अमेठी से लोकसभा हारीं थी वो भी मंत्री हैं और मिशन यूपी के तहत ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अमेठी के दौरे पर हैं.
 दरअसल नाम को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम मंत्री के लिए सबसे आगे चल रहा है. योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय सिंह है। आदित्यनाथ बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे। उस समय उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित से बीएससी किया है।  वे गोरखपुर से लगातार 5 बार से सांसद हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

MALDA UPDATE: पढ़िए विजयवर्गीय की राजनाथ को लिखी चिट्ठी

प्रतिष्ठा में,
सम्माननीय राजनाथ सिंह जी,
गृहमंत्री, भारत सरकार।
विषय: ‘मालदा’ पश्चिम बंगाल में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थित के संदर्भ में प्रतिवेदन।
मान्यवर,
दिनांक 3 जनवरी 2016 को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में 2 लाख से ज्यादा की संख्या में लोगों की एक गैर-कानूनी भीड़ का एकत्रीकरण हुआ। इदारा-ए-शरिया द्वारा इस भीड़ को सुनियोजित तरीके से एकत्रित करके स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक भवनों पर हमला किया गया। न तो इस गैर-कानूनी सभा के आयोजन के बारे में राज्य सरकार द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया है और न ही इस गैर कानूनी सभा में उपस्थित लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं आज जनता को भयभीत किए जाने पर राज्य सरकार द्वारा कोई उचित कार्रवाई की गई है।
इस घटनाक्रम को स्पष्टीकरण देते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक बयान दिया गया कि यह घटना स्थानीय बी.एस.एफ. से विवाद के कारण हुई है। जो कि निराधार है तथा अर्ध-सैनिक बलों के मनोबल को तोड़ने वाला वक्तव्य है। इस घटनाक्रम के पश्चात अनेक समाचार पत्रों में यह समाचार भी प्रकाशित हुए हैं कि स्थानीय पुलिस स्टेशन पर आक्रमण करके रिकार्ड रूम को जलाया गया, उसके पीछे सुनियोजित षडयंत्र था, कि स्थानीय स्तर पर नकली मुद्रा एवं नशे आदि कार्याें में लगे हुए लोगों के आपराधिक रिकार्ड को नष्ट किया जाएं।
भारतीय जनता पार्टी का तीन सदस्ययी संसदीय दल दिनांक 11 जनवरी 2016 को मालदा पहुंचा। उन्होंने स्थानीय जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक से आग्रह भी किया कि कम से कम शान्ति समिति के सदस्यों से मिलने का अवसर दिया जाए, जिससे जनसामान्य के मन में जो अविश्वास का माहौल बना है; उसे कम करके विश्वास की बहाली की जा सकें। राज्य सरकार द्वारा प्रशासन पर दबाव डालकर न केवल तथ्यों को छुपाने का, अपितु सबूतों को सुनियोजित तरीके से समाप्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की यह मांग है कि इस क्षेत्र की संवेदनीशलता, अर्धसैनिक दलों पर मुख्यमंत्री के आरोप, सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, घुसपैठ, नकली मुद्रा तथा नशीले पदार्थों के इस क्षेत्र से आवागमन के आरोपों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा सीमा-क्षेत्र के सभी नागरिकों के मन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल पैदा करने के सकारात्मक कदम राज्य सरकार को निर्देशित करके उठाए जाएं।
धन्यवाद।
भवदीय,

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: सभी कारों में एयरबैग होगा अनिवार्य – गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह नयी दिल्‍ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और शिपिंग मंत्री श्री नितिन गडकरी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्‍वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन की मौजूदगी में ‘सड़क सुरक्षा सप्‍ताह’ का प्रारम्‍भ किया। इस अवसर पर अपने सम्‍बोधन में श्री सिंह ने सभी हितधारकों से सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। देश में हर साल लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.4 लाख लोगों की मृत्‍यु हो जाती है, इस पर चिंता प्रकट करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले उन्‍हें उचित प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत है। 
अपने संबोधन में श्री नितिन गडकरी ने इस समस्‍या से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए वैबसाइट शुरू की जा रही है। लोग ऐसी जगहों के बारे में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को सूचना भेज सकते हैं, जो इन मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगा। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में दुर्घटना की आशंका वाले 10 क्षेत्रों पर तत्‍काल काम शुरू किया जा रहा है। श्री गडकरी ने यह भी घोषणा की कि अगले पांच वर्ष में देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों की प‍हचान करने के लिए 11,000 करोड़ रूपये की राशि निर्धारित की गई है। 
लाइसेंस जारी करने के तरीके पर चिंता जाहिर करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि प्रशिक्षण स्‍कूल खोले जा रहे हैं और ड्राइविंग टेस्‍ट लेने के लिए कम्‍प्‍यूटरों का उपयोग किया जाएगा। उन्‍होंने सीट बेल्‍ट और हेलमेट के उपयोग पर जोर देते हुए लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्‍तेमाल न करने की अपील भी की। श्री गडकरी ने बताया कि प्रत्‍येक कार में एयरबैग को अनिवार्य बनाया जाएगा। 
श्री गडकरी ने यह भी घोषणा की कि सड़क सुरक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा और सड़क परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक जल्‍द ही संसद में पेश किया जाएगा। उन्‍होंने लोगों से सड़क सुरक्षा का संकल्‍प लेने और अगले पांच वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्‍या में 50 प्रतिशत कमी लाने का अनुरोध किया। 
इस अवसर पर डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि सड़क सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा के मामले परस्‍पर जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की भावना प्रत्‍येक बच्‍चे के मन में बैठानी होगी। उन्‍होंने स्‍पीड ब्रेकर्स के डिजाइन के संबंध में एक नीति तैयार करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर कई सांसद, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव, दिल्‍ली पुलिस के आयुक्‍त, क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गम्‍भीर और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। 
इस अवसर पर मंत्री गण ने इंडिया गेट से रोड सेफ्टी वॉक ‘वॉकेथॉन’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका आयोजन मंत्रालय ने आम जनता में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता जगाने और उसे सड़क सुरक्षा आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने के वास्‍ते दिल्‍ली पुलिस और सोसायटी फॉर इंडियन ऑटोमोबील मैन्‍यूफैक्‍चरर्स (एसआईएएम) के साथ मिलकर किया। 
सड़क सुरक्षा सप्‍ताह, सड़क पर सुरक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने तथा सभी हितधारकों को सड़क सुरक्षा की दिशा में योगदान देने का अवसर प्रदान के लिए हर साल सड़क पर सुरक्षा आम जनता में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता जगाने के लिए मनाया जाता है। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी दावेदारी छोड़ने को तैयार

नई दिल्ली। वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर भाजपा में चल रहे विवाद खत्म होने संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। एक दिन पहले ही पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में इस मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और जोशी के बीच बहसबाजी भी हो गई थी। अब जोशी कानपुर से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि संघ और पार्टी की ओर से दवाब के बाद जोशी सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। जोशी आज इस बाबत पत्रकारों को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि जोशी इस बारे में कोई घोषणा कर सकते हैं। पार्टी और समर्थकों का मानना है कि मोदी के उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ने से प्रदेश में भाजपा को फायदा होगा और उसे अधिक सीटें मिलेगी। इतना ही नहीं इसका फायदा पास के राज्यों बिहार और उत्तराखंड में भी पार्टी प्रदर्शन पर पड़ेगा और भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

जोशी और राजनाथ वाराणसी की टिकट के मसले पर भिड़े

नई दिल्ली। वाराणसी सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में तनाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक में मुरली मनोहर जोशी के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सभी सदस्यों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से तल्ख लहजे में सवाल पूछ लिया। खबरों के मुताबिक बैठक की शुरुआत में ही जोशी ने यह मुद्दा उठाया। तब नरेंद्र मोदी भी बैठक में मौजूद थे। जोशी ने राजनाथ सिंह से कहा कि पार्टी वाराणसी सीट को लेकर अपना रुख साफ क्यों नहीं कर रही है। यह सवाल करते वक्त जोशी काफी गुस्से में थे। उन्होंने कहा कि मीडिया में वाराणसी सीट को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे पार्टी को और मेरी उम्मीदवारी को नुकसान हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा चुनाव समिति की बैठक में गुस्से से भरे मुरली मनोहर जोशी ने बनारस की संसदीय सीट को छोड़ने से साफ इन्कार कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने साफ कहा कि इस बात पर लंबे समय से चर्चा जारी है कि पार्टी बनारस की सीट उनसे खाली करवा कर वहां से नरेंद्र मोदी को उतारना चाहती है। इससे नाराज दिख रहे जोशी ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से तल्ख लहजे में सवाल किया कि इस मसले पर नेतृत्व अपना रुख साफ करें।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नरेंद्र मोदी के लिए संसदीय सीट का चुनाव करने और अन्य संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। जानकारी के मुताबिक भाजपा नरेंद्र मोदी को गांधीनगर और बनारस की संसदीय सीटों से चुनाव लड़ाना चाहती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

लोकसभा चुनावों के लिए BJP प्रत्याशियों की पहली सूची

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को 54 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की है। दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अल्पसंख्यकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा के प्रति भरोसा रखने का आग्रह किया था। गुरुवार को पार्टी ने इस दिशा में कदम बढ़ा लिए। लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में दो मुस्लिम और एक ईसाई प्रत्याशी का नाम है। साथ ही अनुसूचित जाति के दो और अनुसूचित जनजाति के 3 लोगों को भी उम्मीदवार बनाया है। 
पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला से गुलाम मोहम्मद मीर और अनंतनाग से मुश्ताक अहमद मलिक को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि पश्चिम बंगाल के हावड़ा से फिल्म अभिनेता जॉर्ज बाकर को प्रत्याशी बनाकर ईसाई समुदाय के लोगों को भी आकर्षित करने की कोशिश की है। पहली सूची में चार प्रमुख लोगों को भी प्रत्याशी बनाया गया है। नितिन गडकरी को नागपुर से, गोपीनाथ मुंडे को बीड से, शांताकुमार को कांगड़ा से और अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से प्रत्याशी घोषित किया गया है।



लोकसभा
चुनावों के लिए
BJP प्रत्याशियों की पहली सूची

Sl.

प्रदेश 

लोकसभा क्षेत्र संख्या और नाम 

प्रत्याशी का नाम 

1.             

अरुणाचल
प्रदेश
 

1

अरुणाचल
पश्चिम
 

श्री
किरण रीजीजूजी
, पूर्व सांसद 

2.             

अरुणाचल
प्रदेश
 

2

अरुणाचल
पूर्व
 

श्री तापिर
गाओ
, पूर्व सांसद 

3.             

मणिपुर 

1

आतंरिक
मणिपुर
 

डॉ.
आर.के. रंजन सिंह
 

4.             

मणिपुर 

2

बाह्य
मणिपुर 
(ST )

प्रो
 गंगमुमाई कमीईए
 

5.             

गोआ 

1

उत्तरी
गोआ
 

श्री
श्रीपद एस्सो नाइक
, सांसद 

6.             

गोआ 

2

दक्षिण गोआ 

श्री
नरेंद्र केशव सवाईकर
, प्रदेश महासचिव 

7.             

पश्चिम
बंगाल
 

1

कूच बेहर  (SC)

श्री
हेमचंद बर्मन
, जिलाध्यक्ष 

8.             

पश्चिम
बंगाल
 

3

जलपाईगुड़ी (SC)

श्री सत्यालाल सरकार, पूर्व डी.आई.जी.

9.             

पश्चिम
बंगाल
 

6

बालुरघाट

श्री बिश्वप्रिया रॉयचौधरी,
प्रदेश महासचिव

10.          

पश्चिम
बंगाल
 

7

मालदा उत्तर

श्री सुभाषकृष्ण गोस्वामी

11.           

पश्चिम
बंगाल
 

9

जंगीपुर

श्री सम्राट घोष, जिला महासचिव

12.           

पश्चिम
बंगाल
 

11

मुर्शिदाबाद

श्री सुजीत कुमार घोष,
सेवानिवृत आई.पी.एस

13.           

पश्चिम
बंगाल
 

12

कृष्णा नगर

श्री सत्यब्रत मुखर्जी, पूर्व सांसद एवं केंदीय
मंत्री

14.           

पश्चिम
बंगाल
 

13

रानाघाट (SC)

डॉ. सुप्रवत विश्वास

15.           

पश्चिम
बंगाल
 

16

दमदम

 

श्री तपन सिकदर, पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय
मंत्री
16.           

पश्चिम
बंगाल
 

17

बारासात

 

श्री पी.सी. सरकार  (जूनियर), विश्व प्रसिद्द जादूगर
17.           

पश्चिम
बंगाल
 

20

मथुरापुर  (SC)

श्री तपन नसकर, जिला महासचिव

18.           

पश्चिम
बंगाल
 

21

डाईमंद हार्बर

श्री अविजित दास

19.           

पश्चिम
बंगाल
 

23

कोलकाता 
दक्षिण 
श्री तथागत रॉय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 
20.           

पश्चिम
बंगाल
 

24

कोलकाता 
उत्तर 
श्री राहुल सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष 
21.           

पश्चिम
बंगाल
 

25

हावड़ा 
श्री जॉर्ज बेकर
22.           

पश्चिम
बंगाल
 

26

उलुबेरिया 
श्री आर.के. महंती, सेवानिवृत आई.पी.एस 
23.           

पश्चिम
बंगाल
 

36

बांकुरा 
डॉ. सुभाष सरकार, प्रदेश उपाध्यक्ष 
24.           

ओडिसा 
2

सुंदरगढ़ 
(ST)

श्री जुआल ओरम, पूर्व मंत्री 
25.           

ओडिसा 
3

संबलपुर 

श्री सुरेश पुजारी, प्रदेश महासचिव 

26.        
ओडिसा 
9

धेनकनाल 

श्री रुद्रनारायण पाणी, पूर्व सांसद (राज्य सभा)

27.           

ओडिसा 
10

बोलनगीर 
श्रीमति संगीता कुमारी सिंह देव, पूर्व सांसद 

28.           

ओडिसा 
12

नबरंगपुर  (ST)

श्री परशुराम मांझी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद 

29.           

ओडिसा 
16

जगतसिंहपुर  (SC)

श्री बेधर मल्लिक, पूर्व विधायक 
30.           

महाराष्ट्र 
2

धुले 
डॉ. सुभाष भामरे
31.          
महाराष्ट्र 
3

जलगांव 
श्री अशोक तपिराम पाटिल
32.           

महाराष्ट्र 
4

रावेर 
श्री हरिभाऊ जावले, सांसद 
33.           

महाराष्ट्र 
6

अकोला 
श्री संजय धोत्रे, सांसद 
34.           

महाराष्ट्र 
10

नागपुर 
श्री नितिन गड़करी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 
35.           

महाराष्ट्र 
11

भण्डरा – गोंडिया 
श्री नाना पटोले, सांसद 
36.           

महाराष्ट्र 
12

गढ़चिरोली -चिमुर (ST)

श्री अशोक नेते, प्रदेश अध्यक्ष, ST मोर्चा 
37.           

महाराष्ट्र 
13

चंदरपुर 
श्री हंसराज अहीर, सांसद 
38.           

महाराष्ट्र 
16

नांदेड़ 
श्री डी.बी. पाटिल, सांसद 
39.           

महाराष्ट्र 
18

जलना 
श्री रावसाहेब दानवे पाटिल, सांसद 
40.           

महाराष्ट्र 
20

डिंडोरी (ST)

श्री हरिश्चंद्र चौहान, सांसद 
41.           

महाराष्ट्र 
22

पालघर (ST)

श्री चिंतामन वंगा, विधायक 
42.           

महाराष्ट्र 
26

मुम्बई उत्तर 
श्री गोपाल शेट्टी, विधायक 
43.           

महाराष्ट्र 
28

मुम्बई उत्तरपूर्व 
डॉ. किरीट सोमैया, पूर्व सांसद 
44.           

महाराष्ट्र 
37

अहमदनगर 
श्री दिलीप गांधी, सांसद 
45.           
महाराष्ट्र 
39

बीड 
श्री गोपीनाथ मुंडे, उपनेता विपक्ष, लोकसभा 
46.           

महाराष्ट्र 
44

सांगली 
श्री संजयकाका, पाटिल, पूर्व विधायक 
47.           

हिमाचल प्रदेश 
1

काँगड़ा 
श्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री 
48.           

हिमाचल प्रदेश 
3

हमीरपुर 
श्री अनुराग ठाकुर, सांसद 
49.           

हिमाचल प्रदेश 
4

शिमला  (SC)

श्री वीरेंदर कश्यप, सांसद 
50.           

जम्मू एवं कश्मीर 
1

बारामुला 
श्री गुलाम मुहम्मद मीर 
51.           

जम्मू एवं कश्मीर 
3

अनंतनाग 
श्री मुश्ताक़ अहमद मलिक 
52.           

जम्मू एवं कश्मीर 
4

लद्दाख 
श्री थूंपस्थान  छेवांग
53.           

जम्मू एवं कश्मीर 
5

उधमपुर 
डॉ. जीतेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता 
54.           

जम्मू एवं कश्मीर 
6

जम्मू 
श्री जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

12 साल बाद NDA में लौटे रामविलास पासवान, बिहार में बड़े उलट-फेर के संकेत

नई दिल्ली। आखिरकार 12 साल बाद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) चीफ राम विलास पासवान फिर एनडीए में लौट आए। गुरुवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद भारतीय जनता पार्टी और एलजेपी के अध्यक्षों ने देर रात में मीडिया के सामने आकर गठबंधन का ऐलान कर दिया। इस मौके पर बीजेपी प्रेजिडेंट राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात की खुशी है कि रामविलास पासवान अपने पुराने गठबंधन में लौट आए हैं। हम एनडीए में पासवान का स्वागत करते हैं। पासवान बिहार में हमारे लिए अहम सहयोगी साबित होंगे।’
राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। हमने 7 सीटें एलजेपी को दी हैं और रामविलास पासवान भी इस पर सहमत हो गए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में शामिल होंगे, राजनाथ सिंह ने कहा पासवान अपनी पूरी टीम के साथ उस रैली में होंगे और मोदी उनका स्वागत करेंगे। रामविलास ने कहा “राजनाथ सिंह को धन्यवाद देता हूं। राजनाथ सिंह की अगुवाई में यह गठबंधन में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस मुश्किल काम को अंजाम दिया। मैंने अटल जी के मंत्रीमंडल में काम किया था और इस बात की खुशी है, हम अपने पुराने गठबंधन में लौट आए हैं।” पासवान ने कहा कि हाल ही में कई दलित विचारकों और नेताओं ने एनडीए को जॉइन किया है। गरीबों-दलितों के लिए जितने काम एनडीए के शासनकाल में हुए उतने काम पिछली सरकार नहीं कर पाई। यह समागम जात का नहीं बल्कि जमात का समागम है। मैं राजनाथ सिंह और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं।
घोषणा होने के पहले सीटों के बटवारे के मुताविक लोजपा हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, वैशाली और नालंदा से अपने उम्मीदवार उतारेगी। बृहस्पतिवार सुबह से दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई कई बैठकों में सीटों को लेकर चल रही खींचतान सुलझ गई। पहले पासवान के आवास पर भाजपा के शाहनवाज हुसैन, रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूड़ी ने बैठक की थी। बाद में बिहार के भाजपा प्रभारी धर्मेद्र प्रधान के आवास पर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार अध्यक्ष पशुपति पारस पहुंचे थे।
साथ ही रामविलास पासवान ने इस बात कि पुष्टि की कि वह नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में अपनी पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ मौजूद रहेंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी को पीएम बनाने के लिए अपने नेताओं से ही बीजेपी मांग रही है चंदा

नई दिल्ली। बीजेपी ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में अलग-अलग तरीक़ों से चंदा इकट्ठा कर रही है और अब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायकों और सांसदों को चंदा देने की गुज़ारिश की है।
मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए अपने नेताओं को संदेश दिया कि पार्टी इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है और इस मौक़े पर राजनाथ सिंह ने अपना एक महीने का वेतन ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में डोनेट किया है।
उन्होंने पार्टी के विधायकों और सांसदों से भी अपील की है कि वो ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में अपना एक महीने का वेतन डोनेट करें।
आपको बता दें कि पार्टी लोकसभा चुनावों से पहले ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में चंदा लेने का कार्यक्रम एक अभियान की तरह चलाया जा रहा है और अलग-अलग तरीकों से पार्टी चंदा इकट्ठा कर के लोगों को सीधे मोदी से जोड़ने की कोशिश में लगी है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें