टैग पुरालेख: 16th Lok Sabha elections

चुनाव की तारीखों का ऐलान, आज से अचार संहिता भी लागू

16वीं लोकसभा चुनाव के महासमर का बिगुल बज गया है। आम चुनाव के कार्यक्रमों पर कयासबाजी का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव कुल 9 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल को, दूसरे चरण का 9 अप्रैल को, तीसरे चरण का 10 अप्रैल को, चौ‌थे चरण का 12 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 24 अप्रैल को, सातवें चरण का 30 अप्रैल को, आठवें चरण का 7 मई को और नवें चरण का 12 मई को होंगे। मतगणना 16 मई को होगी और उसी दिन पूरी कर ली जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस.संपत ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि पिछले 4 फरवरी को सभी दलों के साथ हुई बैठक में चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया था। सभी पार्टियों की बातों को ध्यान में रखकर तारीखों का ऐलान किया गया है। उन्होंने तारीखों का ऐलान करते वक्त मॉनसून, त्योहारों परीक्षाओं सहित सभी बातों का ध्यान रखा गया है।
गौरतलब है कि 2009 में लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में हुए थे, यानी यह पहली बार होगा, जब देश में 9 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

कब कहां पड़ेंगे वोट


आंध्र प्रदेश: 30 अप्रैल, 7 मई
अरुणाचल प्रदेश: 9 अप्रैल
असम:12, 17 और 24 अप्रैल
बिहार: 10, 17, 24, 30 अप्रैल, मई 7 और 12 मई
छत्तीसगढ़: 10, 17 और 24 अप्रैल
गोवा: 17 अप्रैल
गुजरात: 30 अप्रैल
हरियाणा: 10 अप्रैल
हिमाचल प्रदेश: 7 मई
जम्मू-कश्मीर: 10, 17, 24, 30 अप्रैल और 7 मई
झारखंड: 10, 17 और 24 अप्रैल
कर्नाटक: 17 अप्रैल
केरल: 10 अप्रैल
मध्य प्रदेश: 10, 17 और 24 अप्रैल
महाराष्ट्र: 10, 17 और 24 अप्रैल
मणिपुर: 9 और 17 अप्रैल
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

कल होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। संभावना जताई जा रही है कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीख का कल चुनाव आयोग ऐलान कर सकता है। कल सुबह 10.30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सूचना देगा। सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मतदान अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मई के बीच होने की संभावना है और यह चुनाव सात चरणों में हो सकते हैं। यह चुनाव अवधि अब तक की सबसे लंबी होगी, उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी.
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान शुरू होने की तारीख संभवत: 7 से 10 अप्रैल के बीच हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल सात चरणों में मतदान का विचार है जिसे कम करके छह चरणों तक सीमित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच पांच चरणों में हुए थे।
वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 1 जून को खत्म हो रहा है और नए सदन का गठन 31 मई तक हो जाना है। गर्मियों से बचने के लिए चुनाव कार्यक्रम को पहले करने की राजनीतिक पार्टियों की मांग को चुनाव आयोग पहले ही खारिज कर चुका है। 
लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग केंद्रीय गृहमंत्रालय, प्रदेश सरकारों, पैरामिलिट्री बलों और प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत पूरी कर चुका है। आयोग मतदान कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। चुनाव आयोग की योजना पहले चरण में नक्सल प्रभावित राज्यों और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में मतदान कराने की है, जिससे सुरक्षा बलों की उपलब्धता आसानी से हो सके। इस बार के आम चुनाव में 81 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

लोकसभा चुनावों के लिए BJP प्रत्याशियों की पहली सूची

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को 54 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की है। दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अल्पसंख्यकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा के प्रति भरोसा रखने का आग्रह किया था। गुरुवार को पार्टी ने इस दिशा में कदम बढ़ा लिए। लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में दो मुस्लिम और एक ईसाई प्रत्याशी का नाम है। साथ ही अनुसूचित जाति के दो और अनुसूचित जनजाति के 3 लोगों को भी उम्मीदवार बनाया है। 
पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला से गुलाम मोहम्मद मीर और अनंतनाग से मुश्ताक अहमद मलिक को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि पश्चिम बंगाल के हावड़ा से फिल्म अभिनेता जॉर्ज बाकर को प्रत्याशी बनाकर ईसाई समुदाय के लोगों को भी आकर्षित करने की कोशिश की है। पहली सूची में चार प्रमुख लोगों को भी प्रत्याशी बनाया गया है। नितिन गडकरी को नागपुर से, गोपीनाथ मुंडे को बीड से, शांताकुमार को कांगड़ा से और अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से प्रत्याशी घोषित किया गया है।



लोकसभा
चुनावों के लिए
BJP प्रत्याशियों की पहली सूची

Sl.

प्रदेश 

लोकसभा क्षेत्र संख्या और नाम 

प्रत्याशी का नाम 

1.             

अरुणाचल
प्रदेश
 

1

अरुणाचल
पश्चिम
 

श्री
किरण रीजीजूजी
, पूर्व सांसद 

2.             

अरुणाचल
प्रदेश
 

2

अरुणाचल
पूर्व
 

श्री तापिर
गाओ
, पूर्व सांसद 

3.             

मणिपुर 

1

आतंरिक
मणिपुर
 

डॉ.
आर.के. रंजन सिंह
 

4.             

मणिपुर 

2

बाह्य
मणिपुर 
(ST )

प्रो
 गंगमुमाई कमीईए
 

5.             

गोआ 

1

उत्तरी
गोआ
 

श्री
श्रीपद एस्सो नाइक
, सांसद 

6.             

गोआ 

2

दक्षिण गोआ 

श्री
नरेंद्र केशव सवाईकर
, प्रदेश महासचिव 

7.             

पश्चिम
बंगाल
 

1

कूच बेहर  (SC)

श्री
हेमचंद बर्मन
, जिलाध्यक्ष 

8.             

पश्चिम
बंगाल
 

3

जलपाईगुड़ी (SC)

श्री सत्यालाल सरकार, पूर्व डी.आई.जी.

9.             

पश्चिम
बंगाल
 

6

बालुरघाट

श्री बिश्वप्रिया रॉयचौधरी,
प्रदेश महासचिव

10.          

पश्चिम
बंगाल
 

7

मालदा उत्तर

श्री सुभाषकृष्ण गोस्वामी

11.           

पश्चिम
बंगाल
 

9

जंगीपुर

श्री सम्राट घोष, जिला महासचिव

12.           

पश्चिम
बंगाल
 

11

मुर्शिदाबाद

श्री सुजीत कुमार घोष,
सेवानिवृत आई.पी.एस

13.           

पश्चिम
बंगाल
 

12

कृष्णा नगर

श्री सत्यब्रत मुखर्जी, पूर्व सांसद एवं केंदीय
मंत्री

14.           

पश्चिम
बंगाल
 

13

रानाघाट (SC)

डॉ. सुप्रवत विश्वास

15.           

पश्चिम
बंगाल
 

16

दमदम

 

श्री तपन सिकदर, पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय
मंत्री
16.           

पश्चिम
बंगाल
 

17

बारासात

 

श्री पी.सी. सरकार  (जूनियर), विश्व प्रसिद्द जादूगर
17.           

पश्चिम
बंगाल
 

20

मथुरापुर  (SC)

श्री तपन नसकर, जिला महासचिव

18.           

पश्चिम
बंगाल
 

21

डाईमंद हार्बर

श्री अविजित दास

19.           

पश्चिम
बंगाल
 

23

कोलकाता 
दक्षिण 
श्री तथागत रॉय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 
20.           

पश्चिम
बंगाल
 

24

कोलकाता 
उत्तर 
श्री राहुल सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष 
21.           

पश्चिम
बंगाल
 

25

हावड़ा 
श्री जॉर्ज बेकर
22.           

पश्चिम
बंगाल
 

26

उलुबेरिया 
श्री आर.के. महंती, सेवानिवृत आई.पी.एस 
23.           

पश्चिम
बंगाल
 

36

बांकुरा 
डॉ. सुभाष सरकार, प्रदेश उपाध्यक्ष 
24.           

ओडिसा 
2

सुंदरगढ़ 
(ST)

श्री जुआल ओरम, पूर्व मंत्री 
25.           

ओडिसा 
3

संबलपुर 

श्री सुरेश पुजारी, प्रदेश महासचिव 

26.        
ओडिसा 
9

धेनकनाल 

श्री रुद्रनारायण पाणी, पूर्व सांसद (राज्य सभा)

27.           

ओडिसा 
10

बोलनगीर 
श्रीमति संगीता कुमारी सिंह देव, पूर्व सांसद 

28.           

ओडिसा 
12

नबरंगपुर  (ST)

श्री परशुराम मांझी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद 

29.           

ओडिसा 
16

जगतसिंहपुर  (SC)

श्री बेधर मल्लिक, पूर्व विधायक 
30.           

महाराष्ट्र 
2

धुले 
डॉ. सुभाष भामरे
31.          
महाराष्ट्र 
3

जलगांव 
श्री अशोक तपिराम पाटिल
32.           

महाराष्ट्र 
4

रावेर 
श्री हरिभाऊ जावले, सांसद 
33.           

महाराष्ट्र 
6

अकोला 
श्री संजय धोत्रे, सांसद 
34.           

महाराष्ट्र 
10

नागपुर 
श्री नितिन गड़करी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 
35.           

महाराष्ट्र 
11

भण्डरा – गोंडिया 
श्री नाना पटोले, सांसद 
36.           

महाराष्ट्र 
12

गढ़चिरोली -चिमुर (ST)

श्री अशोक नेते, प्रदेश अध्यक्ष, ST मोर्चा 
37.           

महाराष्ट्र 
13

चंदरपुर 
श्री हंसराज अहीर, सांसद 
38.           

महाराष्ट्र 
16

नांदेड़ 
श्री डी.बी. पाटिल, सांसद 
39.           

महाराष्ट्र 
18

जलना 
श्री रावसाहेब दानवे पाटिल, सांसद 
40.           

महाराष्ट्र 
20

डिंडोरी (ST)

श्री हरिश्चंद्र चौहान, सांसद 
41.           

महाराष्ट्र 
22

पालघर (ST)

श्री चिंतामन वंगा, विधायक 
42.           

महाराष्ट्र 
26

मुम्बई उत्तर 
श्री गोपाल शेट्टी, विधायक 
43.           

महाराष्ट्र 
28

मुम्बई उत्तरपूर्व 
डॉ. किरीट सोमैया, पूर्व सांसद 
44.           

महाराष्ट्र 
37

अहमदनगर 
श्री दिलीप गांधी, सांसद 
45.           
महाराष्ट्र 
39

बीड 
श्री गोपीनाथ मुंडे, उपनेता विपक्ष, लोकसभा 
46.           

महाराष्ट्र 
44

सांगली 
श्री संजयकाका, पाटिल, पूर्व विधायक 
47.           

हिमाचल प्रदेश 
1

काँगड़ा 
श्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री 
48.           

हिमाचल प्रदेश 
3

हमीरपुर 
श्री अनुराग ठाकुर, सांसद 
49.           

हिमाचल प्रदेश 
4

शिमला  (SC)

श्री वीरेंदर कश्यप, सांसद 
50.           

जम्मू एवं कश्मीर 
1

बारामुला 
श्री गुलाम मुहम्मद मीर 
51.           

जम्मू एवं कश्मीर 
3

अनंतनाग 
श्री मुश्ताक़ अहमद मलिक 
52.           

जम्मू एवं कश्मीर 
4

लद्दाख 
श्री थूंपस्थान  छेवांग
53.           

जम्मू एवं कश्मीर 
5

उधमपुर 
डॉ. जीतेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता 
54.           

जम्मू एवं कश्मीर 
6

जम्मू 
श्री जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अधिक से अधिक सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों में सफलता के बाद, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि आम आदमी पार्टी पूरे दम-खम के साथ लोकसभा चुनावों में उतरेगी। इसको लेकर रविवार तक रणनीति भी तैयार कर ली जाएगी और समितियों का भी गठन कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने बताया कि आम आदमी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने को तैयार है।

ये सब देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने ये तय किया है कि पार्टी लोकसभा चुनाव लुड़ेगी, ज़्यादातर राज्यों में लड़ेगी, ज़्यादातर सीटों पर लड़ेगी। कितनी सीटों पर लड़ना है, उसके लिए राज्यों की कार्यकारिणी से बात कर के तय किया जाएगा।– प्रशांत भूषण, नेता, आम आदमी पार्टी
प्रशांत भूषण ने दावा किया कि दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद देश भर में लोगों को आम आदमी पार्टी में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक आंदोलन है जिससे लोग जुड़ना चाहते हैं और इसी वजह से पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है।
आजकल दिल्ली के चुनाव के बाद जो राजनीतिक स्थिति है, उस पर बात हुई जिसमें राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और समीक्षा करने के बाद ये समझ में आया कि पूरे देश में एक बहुत बड़ी ऊर्जा उत्पन्न हुई है और एक बड़ी आशा लोगों के दिलों में जागी है और पूरे देश में बहुत सारे लोग जो हताश थे, जिनको ये लगने लगा था कि इस भ्रष्ट राजनीति का कोई विकल्प नहीं है, इससे निकला ही नहीं जा सकता, उनको आज ये लग रहा है कि एक ऐसा विकल्प पैदा हुआ है जो कि सिर्फ एक स्वच्छ ईमानदार सरकार ही नहीं बल्कि एक वैकल्पिक राजनीति की शुरुआत कर सकता है।– प्रशांत भूषण, नेता, आम आदमी पार्टी
वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावों की ज़िम्मेदारी को संभाल रहे संजय सिंह ने कहा कि बैठक में राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक देश भर में आप की लहर है और पार्टी एक महीने में तमाम तरह की प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए, लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों का चयन कर लेगी।
आज जो चर्चा हुई उसमें ये तय हुआ है कि आनेवाले 1 महीने में कई बैठकें होंगी जिसमें जो नामांकन के फॉर्म आ रहे हैं उनकी जांच कर के तय किया जाएगा कि हमें किन सीटों पर अच्छे उम्मीदवार मिल रहे हैं और कहां से चुनाव लड़ सकते हैं। – संजय सिंह, नेता, आम आदमी पार्टी
संजय ने ये भी बताया कि लोकसभा उम्मीदवारी के लिए जो नामांकन आ रहे हैं, उसकी जांच होगी और जांच के बाद ही तय होगा कि कौन उम्मीदवार किस सीट से खड़ा होगा।
उम्मीदवारों के चुनाव में जो पहले से नीतियां हैं उसको ही ध्यान में रखा जाएगा। किसी तरह के आपराधिक रिकॉर्ड होने पर उन्हें तवज्जो नहीं दी जाएगी, ज़िले और राज्य के स्तर पर उनकी जांच होगी, स्क्रीनिंग होने के बाद PAC निर्णय लेगी कि कौन कहां से उम्मीदवार होगा। – संजय सिंह, नेता, आम आदमी पार्टी
संजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना ली जाएगा और साथ ही राज्य स्तर पर इसे लेकर समितियों का भी गठन कर दिया जाएगा जिसमें घोषणा पत्र तैयार करने की समिति, चुनाव अभियान समिति और उम्मीदवारों के चयन की समिति शामिल होगी।

अपने ही सर्वे में 2014 के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

  • सर्वे में कांग्रेस को 2014 में केवल 70-75 लोकसभा सीट 
  • हिंदी भाषी प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार संकट में 
  • राहुल गांधी के पीएम पद की उम्मीदवारी पर भी आशंका 
  •  कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी नुकसान की आशंका 
नयी दिल्ली। अभी बीते दिनों कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा के मद्देनज़र एक आतंरिक सर्वे करवाया था, जिसने इनके नेताओं की नींद उड़ा दी है। दरअसल सर्वे आया है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ में पार्टी की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है। पार्टी ने सर्वे ऐसे समय कराया, जब राहुल गांधी को प्रधानमन्त्री उम्मीदवार बनाने की बात चल रही है। लेकिन सर्वे के रिजल्ट ने अब कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाया जाए या नहीं? अब देखना दिलचस्प ये होगा कि हार का पता पहले ही चल जाने के बाद पीएम प्रत्याशी के रूप में पार्टी किसे “बलि का बकरा” बनाती है? 
खबर ज़ोन की सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के आतंरिक सर्वे के मुताविक पार्टी को इसबार 70 से 75 सीटें ही मिल रही है। जबकि पिछली बार इन्हे 206 सीटें मिली थी। सर्वे के रिज़ल्ट ने पार्टी के भीतर राहुल गांधी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सर्वे में कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान हिंदी भाषी राज्यों में हो रहा है। कांग्रेस शासित उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्रप्रदेश और हिमाचल में भी पार्टी को भारी नुकसान होने वाला है। उत्तरप्रदेश में पार्टी पिछला प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पा रही है और बिहार में भी सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तरह हालात रहने वाले हैं।
एकतरफ महिला कांग्रेस देश मे अभियान चला कर 17 जनवरी के AI CC बैठक में राहुल गांधी को पीएम प्रत्याशी बनाने का दबाव डाल रही है। वहीं दूसरी तरफ सर्वे रिज़ल्ट से कांग्रेस में ज़बर्दस्त कोहराम मचा हुआ है। सभी नेता दबी जुबान से स्वीकारने लगे हैं कि हालत चिंताजनक हैं, इसलिए राहुल को आगे कर चुनाव लड़ना सही फैसला होगा क्या? भ्रष्टाचार-महंगाई को लेकर और क्या कड़े कदम उठाएं जाएं जिससे जनता का दिल जीता जाए। दुविधा में फसी कांग्रेस राहुल गांधी के बारे में भी कोई फैसला नहीं ले पा रही है। क्यूंकि अगर चुनाव परिणाम सर्वे के मुताविक आ गया तो राहुल के सिर पर सारी बात आयेगी। कांग्रेस को अभी तक सिर्फ नरेंद्र मोदी से चुनौती मिल ही रही थी। लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है।