टैग पुरालेख: Mamta Banerjee

MALDA UPDATE: पढ़िए विजयवर्गीय की राजनाथ को लिखी चिट्ठी

प्रतिष्ठा में,
सम्माननीय राजनाथ सिंह जी,
गृहमंत्री, भारत सरकार।
विषय: ‘मालदा’ पश्चिम बंगाल में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थित के संदर्भ में प्रतिवेदन।
मान्यवर,
दिनांक 3 जनवरी 2016 को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में 2 लाख से ज्यादा की संख्या में लोगों की एक गैर-कानूनी भीड़ का एकत्रीकरण हुआ। इदारा-ए-शरिया द्वारा इस भीड़ को सुनियोजित तरीके से एकत्रित करके स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक भवनों पर हमला किया गया। न तो इस गैर-कानूनी सभा के आयोजन के बारे में राज्य सरकार द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया है और न ही इस गैर कानूनी सभा में उपस्थित लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं आज जनता को भयभीत किए जाने पर राज्य सरकार द्वारा कोई उचित कार्रवाई की गई है।
इस घटनाक्रम को स्पष्टीकरण देते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक बयान दिया गया कि यह घटना स्थानीय बी.एस.एफ. से विवाद के कारण हुई है। जो कि निराधार है तथा अर्ध-सैनिक बलों के मनोबल को तोड़ने वाला वक्तव्य है। इस घटनाक्रम के पश्चात अनेक समाचार पत्रों में यह समाचार भी प्रकाशित हुए हैं कि स्थानीय पुलिस स्टेशन पर आक्रमण करके रिकार्ड रूम को जलाया गया, उसके पीछे सुनियोजित षडयंत्र था, कि स्थानीय स्तर पर नकली मुद्रा एवं नशे आदि कार्याें में लगे हुए लोगों के आपराधिक रिकार्ड को नष्ट किया जाएं।
भारतीय जनता पार्टी का तीन सदस्ययी संसदीय दल दिनांक 11 जनवरी 2016 को मालदा पहुंचा। उन्होंने स्थानीय जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक से आग्रह भी किया कि कम से कम शान्ति समिति के सदस्यों से मिलने का अवसर दिया जाए, जिससे जनसामान्य के मन में जो अविश्वास का माहौल बना है; उसे कम करके विश्वास की बहाली की जा सकें। राज्य सरकार द्वारा प्रशासन पर दबाव डालकर न केवल तथ्यों को छुपाने का, अपितु सबूतों को सुनियोजित तरीके से समाप्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की यह मांग है कि इस क्षेत्र की संवेदनीशलता, अर्धसैनिक दलों पर मुख्यमंत्री के आरोप, सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, घुसपैठ, नकली मुद्रा तथा नशीले पदार्थों के इस क्षेत्र से आवागमन के आरोपों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा सीमा-क्षेत्र के सभी नागरिकों के मन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल पैदा करने के सकारात्मक कदम राज्य सरकार को निर्देशित करके उठाए जाएं।
धन्यवाद।
भवदीय,

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मालदा: बीजेपी नेताओं को रोका गया, ममता को बताया ‘तानाशाह’

नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम को कलियाचक के दौरे से रोककर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। पार्टी डेलिगेशन ने कहा है कि वो इस बारे में बात करने के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। 
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तानाशाही राज्य सरकार अपराधियों के प्रति उदार है तो वहीं राष्ट्रवादियों को बंदूक दिखा रही है। मालदा में 3 जनवरी को हुए दंगे के बारे में राज्य सरकार की दलीलों को नकारते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ये एक साज़िश थी जिसके तहत पुलिस स्टेशन में रखे उन फाइलों को नष्ट करना था जिसमें फर्ज़ी नोट के रैकेट के रिकॉर्ड मौजूद थे। “हम इस बारे में एक जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे और हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।” 
सिंह ने कहा कि एक लाख लोगों को भीड़ साम्प्रदायिकता की आग में एक साथ इकट्ठी हो गई और राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि वे सभी हाथों में लीफलेट लिये हुए थे और एक हिंदू नेता के विरोध में नारे लगा रहे थे जब ये दंगों में तब्दील हो गया। सिद्धार्थ नाथ सिंह जो चुनाव के लिए तैयार हो रहे पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रमुख हैं, का दावा है कि ये विरोध प्रदर्शन उस निंदनीय बयान के एक महीने बाद शुरू किया गया जो दिखती तो अचानक हुई घटना है लेकिन ये योजनाबद्ध है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

क्या खत्म हुई मोदी-ममता की दूरियां?

कोलकाता। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन पहले जो ममता दीदी मोदी से इतनी खफा और दूर दिखाई दे रही थी। एक दिन बाद ही वो उनसे कुछ इस तरह मिलेंगी कि जैसे दोनों के बीच दूरियां मिट चुकी हैं। 
पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच बढ़ी तल्खी जो बाद में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच अहम की लड़ाई के रूप में सामने आई, अब खत्म होते दिखाई दे रहे हैं. अब दीदी के मुंह से मोदी के लिए तल्खी के शब्द की जगह सहयोग और सहायता जैसे शब्द सुने जा सकते हैं. शनिवार को नजरूल मंच पर कार्यक्रम से पहले मोदी और ममता के बीच घंटे की प्राइवेट मीटिंग ने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि यह मीटिंग पहले से फिक्स नहीं थी. ममता मीटिंग के बाद मोदी के साथ मंच पर नजर आईं. यह पहला मौका था जब मोदी और ममता सार्वजनिक तौर पर साथ दिखे. बाद में दोनों ने राजभवन में साथ-साथ चाय-नाश्ता भी किया. नजरूल मंच पर मोदी और ममता के बीच बेधड़क बातचीत हो रही थी. बीच-बीच में दोनों मुस्कुरा भी रहे थे. जब सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के कई पंचायतों में बैंक नहीं होने की शिकायत की तो पीएम ने कहा, ‘मैं उनसे (ममता से) सहमत हूं. यह समस्या 60 सालों से बनी है. उन्होंने यह मुद्दा मेरे सामने उठाया क्योंकि वह जानती हैं कि मैं इसका समाधान कर सकता हूं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हमें दंगे करानेवाली सरकार नहीं चाहिए – ममता बनर्जी



कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2014 के चुनावों में अकेले ही ताल ठोकेगी। उन्होंने अपने आप को ग़ैर-बीजेपी और ग़ैर-कांग्रेसी फ्रंट के तौर पर पेश किया। 


रैली में आए हज़ारों की भीड़ को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने एक साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर हमला करते हुए कहा कि, “हमें केंद्र में ना पारिवारिक सरकार चाहिए ना दंगे करानेवाली सरकार। हमें जनता की सरकार चाहिए।” 
एक समय में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में रह चुकी और एक समय में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार में रह चुकीं ममता बनर्जी ने अपनी ये बात रखकर एक तरह से लेफ़्ट को जवाब दिया है जो ममता बनर्जी से सवाल करता रहा है कि वो साफ़ करें कि लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के साथ हैं या नहीं हैं। 
तीसरे फ्रंट की ओर इशारा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम राज्यों के हितों को देखते हुए चाहते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों का फेडकल फ्रंट एक विकल्प के तौर पर आए। और अगर ऐसा फ्रंट आनेवाले वक़्त में सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचता है तो हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें कुर्सी या पावर का मोह नहीं है, अगर ज़रुरत पड़ी तो हम सपोर्ट करेंगे। 
लोकसभा चुनावों के बाद अहम भूमिका में आने की उम्मीद रखते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही अकेली विकल्प है जो ग़ैरकांग्रेस और ग़ैरबीजेपी सरकार बना सकती है। 
यूपीए सरका पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर हमला करते हुए ममता ने नारा दिया “दुर्नीति हटाओ, देश बचाओ।” 
रैली में ममता ने ये भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, “हम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ेंगे। मैं ख़ुद दूसरे राज्यों में प्रचार अभियान पर निकलूंगी।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भूटिया पर डोरे डाल रही है तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता। कांग्रेस और भाजपा जहाँ क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली पर पासा फ़ेंक रही है, वही तृणमूल कांग्रेस फुटबॉल खिलाडी वाइचुंग भूटिया पर अपना दाव खेलना चाह रही है। दरअसल गोरखा जनमुक्ति मोर्चा इसबार दार्जलिंग से किसी भी बाहरी उम्मीदवार को चुनाव नहीं लड़ने देगी। इसलिए असमंजस में फंसी तृणमूल कांग्रेस भूटिया के नाम पर विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी 20 जनवरी को पहाड़ के दौरे पर होंगी और वही के एक कार्यक्रम में वाइचुंग भूटिया भी शामिल होंगे। जब से इसकी भनक गोरखा जनमुक्ति मोर्चा   को लगी है उनके रूख में नरमी आ गयी है।
दौरे के पहले 20 दिसम्बर को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के बीच एक बैठक रखी गयी है। जिसमे पहाड़ के विकास के साथ और भी कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस बैठक को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है क्यूंकि इससे गोरखालैंड आंदोलन की भी दिशा तय होगी। वैसे सरकार अभी तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोल रही है। इसलिए अब गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रति बंगाल सरकार रूख ममता के 20 जनवरी के दौरे के वक़्त ही साफ़ हो पाएगा।