टैग पुरालेख: Bhupendra Singh Hudda

हुड्डा के गढ़ से केजरीवाल ने किया चुनाव प्रचार का आगाज़

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह नगर में रविवार को रैली कर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने अपने भाषण में मीडिया पर भी हमला किया और कहा कि मीडिया अपने निजी स्वार्थो के लिए बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में काम कर रहा है और पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर काम कर रहा है। उन्होंने धमकी देने वाले अंदाज में कहा कि मीडिया को भी ठीक किए जाने की जरूरत है।
सेक्टर-छह में आयोजित रैली में 45 मिनट के अपने भाषण में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी, अंबानी और राहुल गांधी पर हमले किए। इससे पहले मंच से प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया गया। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री हुड्डा पर अंबानी, राबर्ट वॉड्रा व डीएलएफ के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग करने के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि एसईजेड के नाम पर किसानों की जमीन को 22 लाख रुपये प्रति एकड़ खरीद कर एक से दो करोड़ रुपये में रिलायंस को बेच दिया गया। जमीनों की सीएलयू के नाम पर भी कांग्रेसी मंत्री व नेता दलाली कर रहे हैं। किसानों के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सबसे ज्यादा खराब हालत किसान की है।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का समय आ गया है। वंशवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति लाने के लिए आम आदमी के उठ खड़ा होने की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब आम आदमी आगामी लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में झाड़ू के निशान पर बटन दबाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि मुकेश अंबानी ने एक गोद में राहुल गांधी और दूसरी में नरेंद्र मोदी को ले रखा है। इसलिए केंद्र में जिस भी पार्टी की सरकार बनती है, उसे मुकेश अंबानी राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर चलाते हैं। मोदी कहते हैं कि वह विदेशों बैंकों में जमा काले धन को देश में लाएंगे। उन्होंने स्विस बैंक में मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के खातों के नंबर 5090160983 और 5090160984 मंच से लोगों को बताए और चुनौती दी कि मोदी इन खातों का धन वापस लाएं।
केजरीवाल ने ताऊ देवीलाल को असली किसान नेता की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, देवीलाल ने किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष व त्याग किया, लेकिन उनके बाद परिवार के लोगों ने भ्रष्टाचार व गुंडाराज कायम कर दिया। मुख्यमंत्री हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बाप-बेटा जेल जाने की तैयारी में हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हरियाणा सीएम हुड्डा को युवक ने मारा थप्पड़

पानीपत। एक युवक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सरेआम थप्पड़ मारा। ये वाक्या रविवार को पानीपत में कांग्रेस के रोड शो के दौरान पेश आया। अपनी खुली गाड़ी पर मुख्यमंत्री हुड्डा लोगों का अभिवादन कर रहे थे कि तभी एक युवक ने उछलकर उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक विशाल जनसमूह के सामने हुआ है।

बाद में पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ जमाने का दुस्साहस करने वाले युवक का नाम कमल मखीजा है और वो लंबे वक्त से बेरोजगार है. जानकारी के मुताबिक रविवार को पानीपत में कांग्रेस का रोड शो था. इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे. रोड शो से लौटते समय एक युवक हुड्डा के करीब पहुंचा और जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने उछलकर हुड्डा को थप्पड़ मार दिया।

बाद में पुलिस ने कमल मखीजा नाम के इस युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कमल मखीजा पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसके पास कोई रोजगार नहीं है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हुड्डा ने कुमारी शैलजा को कहा शादी का घोड़ा

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है, ये बात अब किसी से नहीं छिपी. भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के मनमुटाव की खबरें कई बार सार्वजनिक हो चुकी हैं. क्यूंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आज कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है. उन्होंने आज कहा कि “लोकसभा चुनाव लड़ने वाला लंबी रेस का घोड़ा होता है और राज्यसभा चुनाव लड़ने वाला बारात यानी शादी का घोड़ा।” उन्होंने इस बयान के जरिए अपनी ही पार्टी की नेता कुमारी शैलजा पर सीधा हमला किया. आपको बता दें कि 2009 में अंबाला लोकसभा चुनाव जीतने वाली कुमारी शैलजा ने मंगलवार को ही हरियाणा से राज्यसभा के नामांकन भरा था. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री खुद भी मौजूद थे. पर अगले ही दिन हुड्डा के इस बयान से हरियाणा की सियासत का गर्माना तय है.
दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री से कुमारी शैलजा के राज्यसभा जाने के बारे में सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, “बारात के घोड़े राज्यसभा में जाते हैं और रेस के घोड़े लोकसभा चुनाव लड़ते हैं. मतलब क्या आप खुद निकाल लीजिए।” गौरतलब है कि अगले एक साल में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी पिछले 10 सालों से सत्ता में रहने के कारण भारी सत्ता विरोधी लहर का सामना करेगी. इस दौरान अगर पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ने लगे तो चुनाव में जीत तो ऊपरवाले के भरोसे हो जाएगी. यही वजह है कि कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को राज्यसभा भेजकर इस शह-मात के खेल को थामने की कोशिश की. लेकिन जब कुमारी शैलजा भी कहाँ थमने वाली थी, क्यूंकि उन्होंने राज्यसभा की उम्मीदवारी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “पार्टी हाईकमान का आदेश था कि अब अंबाला का ही नहीं पूरे राज्य की बात उठाऊं.” मुख्यमंत्री हुड्डा और कुमारी शैलजा के ताज़ा बयान ने प्रदेश में एक नया दंगल शुरू कर दिया है. 
                  लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल ने किया दूसरा वादा भी पूरा, बिजली बिल किया आधा


  • दिल्ली में बिजली के बिल में 50% की कटौती 
  • इस कटौती पर 61 करोड़ की सब्सिडी देगी दिल्ली सरकार 
  • CAG बिजली कंपनियों के ऑडिट को तैयार 
  • हुड्डा सरकार ने भी हरियाणा में बिजली सस्ती की 

नई दिल्ली। आज नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिल्लीवासियों को दूसरा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली के दामों में 50 प्रतिशत कमी का ऐलान कर दिया। कैबिनेट की बैठक में दो स्लैबों का निर्धारण कर बिजली की दरें को आधी करने का फैसला लिया गया। 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में पचास प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक की दरों में भी सब्सिडी दी जाएगी। घटाई गई बिजली की दरों को कम करने में लगभग 200 करोड़ का खर्च आएगा। लेकिन सरकार का इस सब्सिडी पर सिर्फ 61 करोड़ ही खर्च होगा। घटाई गई दरें एक जनवरी से 31 मार्च तक तक लागू होंगी। दिल्ली के 28 लाख लोग सस्ती बिजली का लाभ उठा सकेंगे।

इससे पहले खराब सेहत के कारण केजरीवाल सोमवार को दफ्तर नहीं गए थे। लेकिन जैसे ही इनकी सेहत में सुधार हुआ वो मंगलवार शाम को दिल्‍ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। उसके बाद सीएजी से मुलाकात कर मीडिया को बताया कि सीएजी बिजली कंपनियों का ऑडिट करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि दिल्‍ली सरकार ने बिजली सप्‍लाई करने वाली बीएसईएस यमुना, बीएसईएस राजधानी और एनडीपीएल को एक मौका दिया है। दिल्‍ली सरकार ने तीनों कंपनियों से जवाब मांगा है कि वे बुधवार तक बताए कि उनकी कंपनियों के ऑडिट क्‍यों न किया जाए?

केजरीवाल ने बताया है कि कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लेने हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें कांग्रेस पर विश्‍वास नहीं है और हमें लगता है कि हमारी सरकार के पास काम करने के लिए बस 48 घंटे हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से विधानसभा स्‍पीकर के लिए एस एस धीर उम्मीदवार होंगे। केजरीवाल के इस बयान को बीजेपी ने नौटंकी बताया है। साथ ही कांग्रेस ने केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पता नहीं वह क्यों इस तरह की बातें कर रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार गिराने जैसी कोई बात ही नहीं सोच रही है।

हुड्डा सरकार में भी 

 बिजली सस्ती हुई
हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने लगभग 40 लाख शहरी व ग्रामीण घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को नव वर्ष का तोहफा दिया है। द्विमासिक बिजली बिल में 1600 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति बिल राहत मिलेगी। पहली जनवरी से यह योजना लागू होगी। मुख्यमंत्री हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को दी गई राहत राशि का भुगतान प्रदेश सरकार बिजली वितरण निगमों को करेगी। अगले वित्त वर्ष 2014-15 के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी न करने की भी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।