बाद में पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ जमाने का दुस्साहस करने वाले युवक का नाम कमल मखीजा है और वो लंबे वक्त से बेरोजगार है. जानकारी के मुताबिक रविवार को पानीपत में कांग्रेस का रोड शो था. इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे. रोड शो से लौटते समय एक युवक हुड्डा के करीब पहुंचा और जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने उछलकर हुड्डा को थप्पड़ मार दिया।
बाद में पुलिस ने कमल मखीजा नाम के इस युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कमल मखीजा पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसके पास कोई रोजगार नहीं है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
