टैग पुरालेख: Anna

अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में

नई दिल्ली। कांग्रेस के जन्मदिन के दिन यानी 28 दिसंबर को जब अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण कर रहे होंगे तो रामलीला मैदान के मंच पर उनके गुरू अन्ना हज़ारे साथ नहीं होंगे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बुलावा भेजा है लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से अन्ना इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।
अन्ना ने अरविंद के सीएम बनने पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि मैं खुश हूं कि अरविंद दिल्ली के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। हालांकि केजरीवाल ने कहा है कि वो निजी तौर पर अन्ना से बात करेंगे और उन्हें दिल्ली आने के लिए गुज़ारिश करेंगे। अन्न ने कहा है कि इस वक़्त कुछ कह नहीं सकता, आजकल मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, “अन्ना जी को सरकार की ओर से निमंत्रण भेजा जाएगा। मैंने सरकारी विभाग को हजारे, किरण बेदी और जस्टिस संतोष हेगड़े को निमंत्रण भेजने के लिए कहा है।”

लोकसभा में लोकपाल पारित, अन्ना ने केजरीवाल पर छोड़े तीर

नई दिल्ली। 40 साल से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद लोकपाल बिल दोनों सदनों से पास हो गया। मंगलवार को राज्यसभा से पास होने के बाद बुधवार को यह लोकसभा से भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसे कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने लोकसभा में जैसे ही पेश किया, सपा के सदस्य हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच चर्चा की शुरुआत में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि हम पहले से ही इस बिल के पक्ष में हैं। उन्होंने सशक्त लोकपाल के लिए सरकार का समर्थन किया। सुषमा ने कहा कि लोकपाल के लिए श्रेय लेने की ज़बरदस्त होड़ लगी हुई है। अब बिल हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा उसके पश्चात यह कानून का रूप ले लेगा।
 समाजवादी पार्टी शुरू से इस बिल का विरोध कर रही है। इसलिए सपा सांसद मुलायम सिंह यादव ने हंगामे के बीच अपनी बात रखी और लोकपाल बिल का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। दूसरी ओर अन्ना ने लोकपाल बिल पारित होने पर सपा छोड़ कर सभी पार्टियों को धन्यवाद कहा। अन्ना ने बिल के पास होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस कानून के आने से गरीबों को न्याय मिलेगा। इससे 40 से 50 फीसद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू लागू कर देना चाहिए।
अन्ना ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल कैमरे के सामने बोलने से देश का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने आंदोलन के लिए विदेशों से फंड नहीं लिया। यहां के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर पिछले आठ दिनों से आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों की सेवा की। अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि कानून बन जाने से कुछ नहीं होने वाला है, इसका सही अमल होना जरूरी है। अन्ना ने कहा कि लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए वह देश भर में अच्छे लोगों को खोजेंगे, रिटायर्ड जजों और पुलिस अफसरों की कमेटी बनाएंगे। इसके लिए लिए देशभर के लोगों से पांच रुपये चंदा लिया जाएगा।

राज्यसभा में लोकपाल बिल पास, अन्ना ने कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। संसद के ऊपरी सदन में बहस के बाद लोकपाल और लोकायुक्त बिल 2011 को पास कर दिया गया। कांग्रेस और बीजेपी के साथ करीब-करीब सभी पार्टियों ने एक सुर में बिल का समर्थन किया। लोकपाल बिल पर मुहर लगने के साथ ही रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने अपनी खुशी ज़ाहिर की और राज्यसभा सदस्यों को इसके लिए बधाई दी।

हालांकि अन्ना अभी अपना अनशन नहीं तोड़ रहे। उन्होंने कहा कि जब तक बिल लोकसभा से पास नहीं हो जाता वो अनशन पर बने रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को लोकपाल बिल को लोकसभा में भी पेश किया जाएगा और अगर दलों के बीच में आम सहमति बनती है तो बिना बहस के ही लोकसभा में पास कर दिया जाएगा।

राज्यसभा में इस बिल को लेकर 5 घंटे तक बहस चली, देखिए क्या हुआ राज्यसभा में और किसने क्या कहा-

5:48
PM:
राज्यसभा
में लोकपाल बिल हुआ पास


5:40 PM: अलग-अलग क्लॉज़ पर लोकपाल और लोकायुक्त बिल 2011 पर
राज्यसभा में वोटिंग जारी


5:15 PM: केंद्रीय क़ानून मंत्री कपिल सिब्बल ने सभी सांसदों को
शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि
“मैं सदन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूं
जिन्होंने किसी तरह से बिल को समर्थन दिया। कभी-कभी हमें राजनीतिक रेखा से ऊपर
उठकर काम करना होता है। हमें सदन के बाहर की आवाज़ सुननी ही चाहिए। मैं आशा करता
हूं कि ये बिल इतिहास बनाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि हर राज्य की सरकार अपने यहां
लोकायुक्त उसी मॉडेल पर पास करेगी जिस पर हम आज राज़ी हो रहे हैं। ये राज्यों के
ऊपर है कि वो साल भर के भीतर अपने यहां लोकायुक्त बनाएं नहीं तो मकसद पूरा नहीं हो
सकेगा।
” हालांकि सिब्बल ने कहा कि
अकेले क़ानून से भ्रष्टाचार ख़त्म नहीं होगा।

3:15 PM: बीजेपी नेता और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उपाध्यक्ष
रविशंकर प्रसाद ने लोकपाल बिल को लेकर समाजसेवी अन्ना हज़ारे की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने
सांसद और संसद का भी धन्यवाद किया और कहा कि हमने ये बता दिया है कि तमाम विरोधों
के बावजूद जब देश की बात आती है तो हम सब साथ होते हैं। हालांकि उन्होंने सरकार की
खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ा और यूपीए सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वो देश
में भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की भी ख़बर
ली और कहा कि ये धोखा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा,
“ये बिल 1947 से इंतज़ार कर रहा है लोग
हमारी तरफ़ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं।
” उन्होंने आन्ना हज़ारे की तारीफ़ करते
हुए कहा कि उनकी वजह से देश में एक आंदोलन खड़ा हुआ जिन्होंने लोकपाल की मांग रखी।
हालांकि प्रसाद ने इसी बहाने केजरीवाल को कठघरे में लेने की कोशिश की। उन्होंने कहा
कि कुछ लोग हैं जो अन्ना के कंधे का इस्तेमालकर कुछ और पाने की हसरत रखते हैं।
उनको शुभकामनाएं।

2:40 PM: AiADMK सांसद वी मैत्रेयन ने कहा
कि जिस तरह से लोकपाल बिल के लिए उत्साह दिखाया जा रहा है ऐसा ही उत्साह सरकार और
मंत्रियों को बाकी बिलों के लिए भी दिखाना चाहिए और उन्हें भी पास किया जाए।


2:20 PM: अन्ना
हज़ारे अनशन के 10वें दिन काफ़ी कमज़ोर महसूस कर रहे हैं।
अन्ना की
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनका वज़न अब तक 4.7 किलो कम हो चुका है। उनका हेल्थ
चेकअप करने के बाद सुरेश पठारे ने कहा कि
, “वज़न गिरने से उनका स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है। उनका ब्लड
प्रेशर 142
/82 है।” राज्य
सरकार ने अन्ना की ख़राब होती तबियत को देखते हुए अनशन की जगह के पास यादव बाबा
मंदिर में एक
ICU बनाया
है। जबकि अन्ना ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि वो ग्लूकोज़ तब तक नहीं लेंगे जब तक
लोकपाल बिल पास न हो जाए।





राज्यसभा में होती बहस को LIVE देखते अन्ना हज़ारे। साथ में पूर्व आर्मी चीफ़ जनरल वीके सिंह और पूर्व आईपीएस किरण बेदी

2:25 PM: जेडीयू के सांसद शिवानंद
तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार से समाज का हर तबका प्रभावित हो रहा है और इस पर लगाम
लगाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने जस्टिस एके गांगुली का नाम लेते हुए कहा कि
उनके जैसे लोग लोकपाल के दायरे में आ सकते थे।


2:10 PM: तृणमूल
कांग्रेस ने लोकपाल का समर्थन किया और कहा कि जस्टिस गांगुली को अपने पद से
इस्तीफ़ा देना चाहिए



1:36 PM राज्यसभा में लंच के लिए
ब्रेक। उपसभापति पीजी कूरियन ने 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की


1:28 PM किरण बेदी ने ट्वीट किया कि लोकपाल बिल और आरटीआई से
भ्रष्टाचार से लड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि लोकपाल बिल आरटीआई को और
मज़बूत करेगा। मुझे उम्मीद है कि 46 साल बाद ये ऐतिहासिक बिल पास हो जाएगा।


1:20PM सीपीएम
नेता सीताराम येचुरी का कहना है कि प्राइवेट कम्पनियों को लोकपाल के दायरे से बाहर
नहीं रखना चाहिए। येचुरी थोड़ा बॉलीवुड स्टाइल में अपनी बात पेश कर रहे हैं और दो
गानों के साथ उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के साथ काम करने को पेश किया। उन्होंने
कहा कि लोकपाल बिल को बनाते हुए इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया कि भ्रष्टाचार के
लिए जो पैसा आता है वो प्राइवेट सेक्टर से आता है तो उस प्राइवेट सेक्टर को लोकपाल
में लाने की ज़रूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकपाल के मौजूदा
मसौदे के साथ है

1:00
PM
 राज्यसभा में के लंच ब्रेक रखा गया। वैसे लंच
ब्रक तक भी कई सांसद लोकपाल के ख़िलाफ़ रहे। बीएसपी ने लोकपाल बिल को समर्थन दिया
लेकिन शिकायत की कि बीएसपी को सभी दलों के साथ हुई बैठक में क्यों नहीं बुलाया
गया। बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इससे मीडिया में संदेश गया कि
हमारी पार्टी लोकपाल का विरोध कर रही है जो पूरी तरह ग़लत है। संसदीय कार्यमंत्री
कमलनाथ ने मिश्रा को शांत करने की कोशिश की. पीजे कूरियन ने भी उनकी नाराज़गी कम
करने की कोशिश की


12:55 PM
लोकपाल
बिल में आरक्षण को लेकर अरुण जेटली ने विरोध किया और कहा कि धर्म के आधार पर
आरक्षण नहीं दिया जा सकता क्योंकि ये संविधान के खिलाफ़ है, उन्होंने सरकार से
अनुरोध किया कि बिल में ये थोड़ा बदलाव कर लिया जाए तो बीजेपी सदन में बिल पर
समर्थन देने को तैयार है।


12:50
PM
जेटली
का कहना है एक सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई करने से पहले उनकी सुनवाई करने का जो
प्रावधान है वो सही नहीं होना चाहिए बल्कि एक नया प्रावधान होना चाहिए जिससे जांच
के दौरान जांच एजेंसी को अधिकारी की राय लेने की ज़रुरत नहीं होगी।


12:35 PM  बीजेपी ने बिल
का स्वागत किया और कहा कि ये बिल भ्रष्टाचार से लड़ने में मदद करेगा। राज्यसभा में
नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि ये बिल बताता है कि भ्रष्टाचार पर हवा का रूख
किस ओर है। ये अच्छा होगा कि सभी पार्टियां मिलकर इस बिल को पास कराएं। उन्होंने
एक तरह से समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वही लोग साथ नहीं देंगे
जो इस बिल से डरते हैं। जेटली ने कहा कि देश में लोगों का तंत्र के प्रति विश्वास
बहाल करने के लिए ये बिल ज़रूरी है।


12:30
PM
अन्ना
भी राज्यसभा की कार्यवाही को देख रहे हैं। किरण बेदी ने ट्वीट कर के कहा कि-


12:30
PM
कपिल सिब्बल ने सभी दलों को
शुक्रिया कहा
“
मैं सभी पार्टियों को धन्यवाद करता हू जो आज यहां भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गये लोगों
की आवाज़ सुनने के लिए बैठे हैं
” उन्होंने सदन से बिल को समर्थन देने की अपील की।


12:20 PM  सिब्बल ने कहा कि राज्यसभा के पास ये ऐतिहासिक
मौका है जब हम लोकपाल बिल पर चर्चा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद, संसद के
बाहर के लोगों की आवाज़ सुन रहा है। क़ानून मंत्री ने लोकपाल का इतिहास बताते हुए
कहा कि लोगों के आंदोलन ने हमे ऐसे लोकपाल बिल को बनाने के लिए मजबूर किया।

12:15
PM
समाजवादी पार्टी ने सदन से
वॉक आउट किया। रामगोपाल यादव ने कहा कि मौजूदा मसौदे में ढ़ेर सारी खामियां हैं और
हम उम्मीद करते हैं कि राज्यसभा इसे पास नहीं करेगी। हालांकि समाजवादी पार्टी को
बिल के पास कराने से कोई लेना-देना नहीं है और हम इस चर्चा में शामिल नहीं होंगे,
हम इसकी निंदा करते हैं। यादव के इस बयान के साथ ही पार्टी के सभी सांसद खामोशी से
सदन के बाहर चले गये


12:10
PM
समाजवादी पार्टी के सांसद
रामगोपाल यादव ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि ये बिल सिर्फ और सिर्फ सरकारी
कामकाज में दखल देगा और सरकार को परेशान करता रहेगा। अधिकारियों में भय का माहौल
रहेगा वो कोई भी फ़ैसला नहीं ले पाएंगे, यहां तक कि मंत्री भी दस्तख़त करने से
डरेंगे। रामगोपाल यादव ने कहा कि व्यवस्था को लगता है कि सब के सब बेईमान हैं
सिवाय लोकपाल के। उन्होंने कहा कि ये समझने की ज़रुरत है कि लोकपाल सियासी
विरोधियों के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।


12:05 PM समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा में हंगामा शुरू किया और लोकपाल
बिल के विरोध में आवाज़ उठाई
।


11:35 AM: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया
गांधी ने कहा कि लोगों को उम्मीद है कि आज राज्यसभा में लोकपाल बिल पास होगा।


11:15 AM: मुलायम सिंह यादव और
रामगोपाल यादव प्रधानमंत्री से मिले। प्रधानमंत्री चाहते होंगे कि समाजवादी पार्टी
मान जाए लेकिन लगता नहीं कि एसपी मान गई।


11:00 AM राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
हुई, समाजवादी पार्टी ने सदन के बीच में जाकर हंगामा करना शुरू किया। कपिल सिब्बल
बिल को पढ़ने के लिए खड़े हुए थे कि समाजवादी पार्टी ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
राज्य को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।


राहुल ने चिट्ठी लिखकर अन्ना को कहा शुक्रिया, पढ़िये पूरी चिट्ठी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हज़ारे
को चिट्ठी लिखकर धन्यवाद ज्ञापित किया है। अन्ना हज़ारे अभी भी अनशन पर बैठे हैं
और उन्होंने कहा है कि लोकपाल बिल के पास होते ही वो अनशन तोड़ देंगे। पढ़िये
राहुल ने चिट्ठी में क्या लिखा है-

और ये है अन्ना हज़ारे की चिट्ठी जो उन्होनें राहुल गांधी को लिखी थी…पढ़िये अन्ना नें राहुल के लिए इस चिट्ठी में क्या लिखा है…






अन्ना भीष्म पितामह- विश्वास

नई दिल्ली। यूपीए सरकार 13 संशोधनों के साथ लोकपाल बिल को राज्यसभा में पेश करने जा रही है। सरकारी लोकपाल पर इसका विरोध कर रही बीजेपी भी लगभग सहमत दिख
रही है बीजेपी ने तो यहां तक कहा कि वो शोरशराबे के बीच भी इस बिल को पास कराने के लिए तैयार है। लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम लोकपाल को अभी भी जोकपाल ही करार दे रही है।
कौन- कौन से मुद्दे अलग
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक जिन तीन मुद्दों पर सरकार की सहमति के बाद अन्ना हजारे ने 2011 में अपना अनशन तोड़ा था वो तीनों मुद्दे इस जोकपाल में नहीं हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों का लोकपाल के दायरे में न आना। क्योंकि सरकारी लोकपाल बिल के मुताबिक वो सीवीसी के दायरे में रहेंगे और अगर किसी की सीवीसी की जांच से कोई संतुष्ट नहीं होता तो वो लोकपाल के पास अपील कर सकता है।
दूसरी महत्वपूर्ण बात ये कि इसमें जांच के लिए कोई अलग एजेंसी बनाने का प्रावधान नहीं है। और सीबीआई ही जांच करेगी। टीम केजरीवाल का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ जांच होगी वो ही जांच करवाएंगे ये कैसे संभव है।
हालांकि कपिल सिब्बल ने कहा था कि सीबीआई भी लोकपाल के अंडर होगी।
ऐसे कई बातें हैं जो अन्ना और केजरीवाल के जनलोकपाल से अलग हैं और इन्हीं पर टीम केजरीवाल को आपत्ति है।
खाई में तब्दील होती दरार
सरकारी लोकपाल को अन्ना की सहमति पर अरविंद केजरीवाल ने आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि जिन बातों को लेकर इतनी लंबी लड़ाई लड़ी गई उन बातों पर अन्ना राजी कैसे हो गए। अरविंद ने कहा कि अन्ना को कुछ लोग बरगला रहे हैं और मीडिया इसका पता लगाए। उधर एक बार फिर अन्ना के साथ नजर आ रही किरण बेदी ने कहा आम आदमी पार्टी पर वार किया है उन्होंने कहा कि जो लोग इसे जोकपाल बता रहे हैं उन्होंने इसे अभी पढ़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो नहीं चाहते कि उनके बिना ये बिल पास हो। किरण बेदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुनार विश्वास ने कहा कि लोकपाल किरण बेदी का पेटेंट नहीं। विश्वास ने आम आदमी पार्टी की टीम को पांडव और अन्ना को भीष्म पितामह करार दिया। जिन्हें मजबूरन कौरवों का साथ देना पड़ रहा है।

कांग्रेस लोकपाल से बचाएगी लाज, अन्ना सरकार के साथ, आप को ऐतराज़


नई दिल्ली। पिछले साल दिसम्बर की बात है सरकार ने अन्ना के आंदोलन के दबाव में लोकपाल बिल को लोकसभा में पेश किया था जिस पर अन्ना और उनकी टीम ने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था लेकिन ऐन मौक़े पर पीछे हट गई थी। तब अन्ना की हवा को दबाने के लिए सरकार ने लोकपाल बिल को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया था अब वही लोकपाल बिल केंद्र की यूपीए सरकार के लिए अन्ना के आंदोलन से खड़ी हुई राजनीतिक पार्टी आम आदमी से बुरी तरह हारी कांग्रेस को बचाने का हथियार बन सकता है।

आज सरकार राज्य सभा में ये बिल पेश करनेवाली है ताकि सोमवार को इस पर चर्चा हो सके और इसे पास कराया जा सके। केंद्र सरकार के पास ये आख़िरी मौक़ा होगा जब वो लोकपाल बिल को पास कराने का श्रेय ले सके क्योंकि अगले सत्र तक लोकसभा चुनावों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी होगी और आचार संहिता के तहत सरकार बिल पास नहीं करा पाएगी। 

दिल्ली की जंग औंधे मुंह गिरने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बात कही थी कि उन्हें और उनकी पार्टी को आम आदमी पार्टी से सीख लेनी चाहिए तो एक तरह से सरकार का लोकपाल को आनन-फानन में राज्यसभा में पेश करना एक तरह से उसी नक्शे क़दम पर चलना है जिसमें जनभावना को भुनाने की कोशिश ज़्यादा है। मौजूदा वक़्त में अन्ना हज़ारे एक बार फिर लोकपाल बिल को लेकर अनशन पर बैठ चुके हैं और कांग्रेस पार्टी चाहेगी कि वो लोकपाल बिल पास करवाकर आम आदमी की नज़रों में अपनी छवि को सुधार सके।

वैसे भी अन्ना ने सरकारी लोकपाल को हरी झंडी दे दी है। टीवी चैनल एनडीटीवी पर बात करते हुए अन्ना हज़ारे की सहयोगी किरण बेदी ने अन्ना का हवाला देते हुए कहा कि सेलेक्ट कमेटी से मंज़ूर होकर आए बिल पर अन्ना की हामी है और अन्ना चाहते हैं कि 100% नहीं तो 70-80% बातें मान ली गई हैं और बाकी बातों को बाद में क़ानून में जगह दी जा सकती है। जबकि इसी कार्यक्रम में किरण बेदी के साथ ही बैठे आप के नेता मनीष सिसोदिया ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि इस बिल में लोकपाल बेहद कमज़ोर है जिसके पास पुलिस एजेंसी के अधिकार नहीं हैं। सिसोदिया ने सेलेक्ट कमेटी से लौटे बिल में लोकपाल की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।

आज बिल राज्यसभा में पेश तो होगा लेकिन उसके पास होने के आसार कम ही हैं। हालांकि बीजेपी इसके विरोध में नहीं है लेकिन सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। समाजवादी पार्टी पहले ही खुलकर बिल के विरोध में आ चुकी है। इसके अलावा कई और दल हैं जो लोकपाल के हक़ में नहीं हैं लिहाज़ा आज का दिन हाईवोल्टेज़ पोलिटिकल ड्रामे का दिन हो सकता है।

अन्ना का अनशन शुरू

File Pic: Anna Hazare

अन्ना अपने गाँव रालेगण सिद्धि में आज अनशन पर बैठ चुके हैं। वो अनशन पर बैठने के पहले यादव बाबा मंदिर में जा कर प्रार्थना भी की। अन्ना के मंच के आस-पास करीब 4000 से 5000 स्थानीय और उनके गाँव के लोग भी एकत्रित हैं। अन्ना के अनुसार फिर से अनशन पर बैठने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। क्यूंकि  सरकार हर बार धोखा दे रही है और वादा करके मुकर जाती है। रामलीला मैदान के अनशन को याद करते हुए अन्ना ने कहा कि “सोनिया गांधी ने एक पत्र लिखकर कहा था कि सरकार जन लोकपाल विधेयक लाने को तैयार है. उन्होंने मुझसे अनशन तोड़ने का अनुरोध किया था. मैंने उन पर भरोसा करके अपना अनशन समाप्त किया था।”

अन्ना ने प्रधानमन्त्री को भी घेरते हुए कहा कि “मनमोहन सिंह जब दंगा विरोधी बिल संसद में पारित कराने का वादा कर सकते हैं तो वह जन लोकपाल बिल से समर्थन में ऐसा वादा क्यों नहीं कर सकते हैं।” उनका साफ़तौर मानना ये है कि सरकार जानबूझ कर जन लोकपाल बिल को लटका रही है। सरकार की तरफ से कई पत्र मिले थे जिनमें कहा गया था कि 2012 के शीतकालीन सत्र में यह बिल संसद में लाया जाएगा. सरकार ने फिर से 2013 के बजट सत्र में और फिर मॉनसून सत्र में लाने का वादा किया।
अन्ना ने कहा, “मुझे पता नहीं था कि यूपीए सरकार जनता और मेरे साथ धोखा करेगी. सरकार ने लिखित आश्वासन दिया था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इस पर कोई अमल नहीं हुआ। सब जगह से पारित होकर जन लोकपाल विधेयक राज्य सभा पहुंचा और इस पर केवल बहस होना बाक़ी है. लेकिन एक साल से ज़्यादा समय से यह बिल राज्य सभा में लंबित है. इस सदन में कांग्रेस के 71 सदस्य हैं लेकिन बिल वहां अटका पड़ा है.”
अन्ना ने कहा, “मॉनसून सत्र भी चला गया. अब हमारे पास अनशन पर बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.”