टैग पुरालेख: COVID-19

Ayurveda Day: कोरोना काल में पूरी दुनिया में बढ़ी आयुर्वेदिक उत्पादों की मांग- PM Modi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज आयुर्वेद दिवस (Ayurveda Day) के मौके पर राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, आयुर्वेद (Ayurveda) भारत की विरासत है, जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है। किस भारतीय को खुशी नहीं होगी कि हमारा पारंपरिक ज्ञान, अब अन्य देशों को भी समृद्ध कर रहा है। गर्व की बात है कि WHO ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना के लिए भारत को चुना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बदलते समय के साथ आज हर चीज इंटीग्रेट हो रही है। स्वास्थ्य भी इससे अलग नहीं है। इसी सोच के साथ देश आज इलाज की अलग-अलग पद्धतियों के इंटीग्रेशन के लिए एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी सोच ने आयुष को देश की आरोग्य नीति का अहम हिस्सा बनाया है।
देश में अब हमारे पुरातन चिकित्सीय ज्ञान-विज्ञान को 21वीं सदी के आधुनिक विज्ञान से मिली जानकारी के साथ जोड़ा जा रहा है, नई रिसर्च की जा रही है। तीन साल पहले ही हमारे यहां अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना की गई थी। इसी साल संसद के मानसून सत्र में दो ऐतिहासिक आयोग भी बनाए गए हैं – नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन, नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत की मेडिकल एजुकेशन में इंटीग्रेशन की एप्रोच को प्रोत्साहित किया गया है।
आज एक तरफ भारत जहां वैक्सीन की टेस्टिंग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोविड से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक रिसर्च पर भी इंटरनेशनल कोलेबोरेशन को तेज़ी से बढ़ा रहा है। इस समय 100 से ज्यादा स्थानों पर रिसर्च चल रही है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बड़ी खबर: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर का दावा, Covid 19 वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी

नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और जर्मनी की बायोटेक फर्म ने दावा किया है कि COVID 19 वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है। कंपनी ने कहा कि उनकी वैक्सीन उन लोगों पर असरदार साबित हुई है जिनमें कोरोना के लक्षण पहले से दिखाई नहीं दे रहे थे।
फाइजर के चेयरमैन और सीईओ डॉ. अल्बर्ट बौरला ने कहा कि, आज का दिन मानवता और विज्ञान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल में सामने आए परिणामों का पहला समूह हमारी वैक्सीन की कोविड-19 वायरस को रोकने की क्षमता को लेकर प्रारंभिक सबूत दर्शाता है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमने अपने वैक्सीन डेवलपमेंट प्रोग्राम में मील का पत्थर हासिल किया है। हमने यह सफलता ऐसे समय में प्राप्त की है जब पूरी दुनिया को इस वैक्सीन की जरूरत है और संक्रमण की दर नए रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की स्थित ऐसी है कि अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं और अर्थव्यवस्था नीचे आ रही है।
हालांकि, इस वैक्सीन का परीक्षण तब तक जारी रहेगा जब तक 164 पुष्ट मामले नहीं हो जाते। इसलिए इसकी प्रभावित दर में बदलाव आने की अभी संभावना है। लेकिन, संक्रमण को रोकने के लिए 90 फीसदी असरदार खोज खासी उत्साहजनक साबित हो रही है। वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण में 43 हजार से अधिक लोग शामिल हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



दिल्ली में अभी कोरोना संक्रमण चरम पर, 4-5 दिन में सुधर सकते हैं हालात: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से जारी है और इसका असर देश की राजधानी दिल्ली पर फिर से दिखने लगा है। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है दिल्ली में कोविड-19 के मामले अभी चरम पर हैं। पहले भी जो पीक आई थी वे चार-पांच दिन चली थी। इस बार भी हम मान सकते हैं कि ये पीक चार-पांच दिन चलेगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि यह 4-5 दिनों तक चल सकता है। दिल्ली की मृत्यु दर 1.59% है। अब भी बहुत से लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ज्यादातर मामले मजदूर वर्ग के हैं। गंभीर हालात से निपटने की तैयारियों के लिए हमने दिल्ली सरकरा के अस्पतालों में 110 आईसीयू बेड बढ़ाए हैं।
तीनों नगर निगमों के कर्मचारियों की आज से सैलरी को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह मेरी समझ से परे है कि जब भी हड़ताल होती है, एमसीडी के मेयर्स कर्मचारियों का वेतन कैसे चुकाते हैं। इससे पता चलता है कि उनके पास पैसा है। मेरे विचार में, वे यह सब योजना बना रहे हैं और जानबूझकर कर रहे हैं।
बताते चलें कि, दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में संक्रमण के कारण 77 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,989 हो गई। शनिवार को 50,754 नमूनों की जांच के बाद 7,745 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर बढ़कर 15.26 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में फिलहाल 1,857 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,38,529 पहुंच चुकी है। 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Unlock-5 के लिए गाइडलाइन्स जारी, 30 नवंबर तक बढ़ाई गई

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी रहने की घोषणा की है। मंगलवार को इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिया। केंद्र ने कहा है कि 50 प्रतिशत सीटों के साथ सिनेमा, थियेटर और मल्टीप्लेक्स खोलने समेत ऐसी तमाम गतिविधियों की इजाजत देने वाली मौजूदा गाइडलाइंस अब अगले पूरे महीने प्रभावी रहेगी। हालांकि केंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती बरकरार रहेगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि, MHA ने आज ऑर्डर जारी किया है, जिसके तहत 30 सिंतबर को जारी की गई गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी। वहीं, 30 नवंबर, 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके आगे ऑर्डर में कहा गया है कि, किसी शख्स या फिर कोई सामान को प्रदेश के अंदर या एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश ले जाने पर कोई रोक नहीं होगी। इसके लिए कोई भी अलग पास की जरूरत नहीं होगी।
बताते चलें कि, 30 सिंतबर को केंद्र सरकरा ने अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। इसके तहत 15 अक्टूबर के बाद सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, गह मंत्रालय ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी। वहीं, गाइडलाइंस में सरकार ने कहा था कि स्कूलों और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को खोलने को लेकर 15 अक्टूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



पीएम मोदी ने कहा- हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाना है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में कोविड-19 महाममारी की स्थिति और वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के दूसरे विभाग के अधिकारी शामिल थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी त्योहारों के मौसम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने, कोविड-19 पर समीक्षा बैठत की अध्यक्षता कके दौरान ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया और महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का भी जिक्र किया।
इसके साथ ही यह भी पीएम मोदी ने कहा कि हमें, वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के लिए हमें पूरे दुनिया में आईटी प्लेटफॉर्म पर जोर देना होगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि, भारत में तीन टीके विकसित होने की अडवांस स्टेज में हैं, जिसमें से दो टीके फेज दो में और एक टीकी तीसरे फेड में है। पीएमओ ने यह भी कहा कि कोविड-19 वायरस जीनोम पर दो अखिल भारतीय अध्ययनों से पता चलता है कि वायरस आनुवंशिक रूप से स्थिर है, इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

डॉक्टरों ने दी कोविड वार्ड में काम न करने की चेतावनी, कहा- कोरोना वरियर्स भूखे पेट काम नहीं कर सकते

कोरोना काल के दौरान अगर डॉक्टर्स को ही सही समय पर उनकी वेतन न दिया जाए तो आखिर वो काम कैसे करेंगे, इस वक्त दिल्ली में पूरी तरस से कोविड 19 (Covid-19) के लिए बनाए गए हॉस्पिटल हिंदू राव अस्पताल (Hindu rao hospital) के डॉक्टरों और फ्रंटलाइन हेल्थकेयर कार्यकर्ताओं ने लगभग 4 महीने से वेतन का भुगतान न करने का विरोध करते हुए कहा है कि, वे महमारी की स्थिति का बहादुरी से मुकाबला करेंगे और लोगों की सेवा करेंगे, लेकिन ”कोविड योद्धा भूखे पेट नहीं रह सकते हैं”
हेल्थकेयर कार्यकर्ता ने गुरुवार को नो वेतन नो वर्क कहते हुए अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठ गए। विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अगर सरकार उनकी बातों पर तुरंत अमल नहीं करती है तो सभी डॉक्टर और हेल्थकेयर कार्यकर्ता 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हिंदू राव अस्पताल के अध्यक्ष आरडीए अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि, क्या डॉक्टर सुपरहुय्मन हैं? क्या हमारे पास भौतिक आवश्यकताएं नहीं हैं, घर के लिए राशन, चुकाने के लिए ऋण? क्या अधिकारी सिर्फ हमें बिना वेतन के साथ काम करते रहने की उम्मीद करते हैं और कब तक? उन्होंने लोहों से ‘थेलिस’ को हटाने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि, हम पर ऊपर से फूलों की बारिश होती है, मैं उन सभी इशारों को महसूस करता हूं, जो हमारे लिए अभी खोखले हैं।
वहीं, हिंदूराव के रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के वाइस- प्रेसिडेंट सागरदीप बावा ने कहा कि, सोमवार को अडिशनल कमिश्न (हेल्थ) और कमिश्नर ने डॉक्टरों से बातचीत करने की बात कही है। इस दौरान अहर उन्हें बकाया वेतन देने के लिए कोई फैसला होगा है, तो वे काम पर लौट सकते हैं, लेकिन बिना वेतन कोई भी डॉक्टर या स्टाफ अब काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

भारत-इस्राइल ने मिलकर बनाई जांच किट- फूंक मारते ही मिलेगी कोरोना रिपोर्ट

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की कमर तोड़ कर रख दी है, पूरी दुनिया इस वायरस का वैक्सीन बनाने में जुटी हुई। वहीं, भारत और इस्राइल के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई कोरोना वायरस की नई जांच तकनीक चंद दिनों में सामने आ सकती है। इस जांच के द्वारा जल्द से जल्द वायरस का पता लगाया जा सकता है।
इसे ओपन स्काई नाम दिया गया है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ ये है कि व्यक्ति को एक विशेष तरह के ट्यूब में फूंक मारनी होगी। इसके बाद एक मिनट के भीतर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी और पता चल जाएगा कि उसके भीतर कोरोना वायरस है या नहीं। इस तकनीक को महामारी के बीच गम चेंजर माना जा रहा है।
इस्राइल के भारत में दूतावास अधिकारी रॉन मल्का ने कहा कि, इस्राइल चाहता है कि भारत इस रैपिड टेस्टिंग किट के उत्पादन का हब बने। इस जांच किट का प्रोजेक्ट एडवांस्ड स्टेज में हैं, मुझे लगता है कि ये कुछ चंद दिनों की बात है जैसा की मैंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों से सुना है। संभल है कि दो से तीन सप्ताह में इसपर निर्णय हो जाएगा औऱ महामारी में इसका लाभ लोगों को मिल सकेगा।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सात महीने बाद देश में आज से खेल शुरू- I लीग फुटबॉल के क्लाविफाइंग मुकाबलों से होगी खेलों की बहाली

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आई लीग के लिए एकमात्र स्थान हासिल करने के लिए बृहस्पतिवार यानी की आज से शुरू होने वाले क्वालिफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। बिना दर्शकों के होने वाले इस टूर्नामेंट से देश में सात महीने से कोरोना से बंद खेल गतिविधियां भी बहाल हो जाएंगी।
साल्टलेक स्टेजियम में भवानीपुर एफसी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाइटेज के सामने होगा। इसके बाद कल्याणी स्टेडियम में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और दिल्ली गढ़वाल एफसी के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम आई लीग के लिए क्वालिफाई करेगी, जिसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।
देश में अंतिम फुटबॉल मैच 14 मार्च को दोवा में इंडियन सुपर लीग फाइनल खेला गया था। एफसी केरला ने क्वालिफायर से हटने का फैसला किया जिससे यह पांच टीमों का टूर्नामेंट बन गया। प्रत्येक टीम राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे। 19 अक्टूबर को फाइनल मैच के बाद शीर्ष टीम को आई लीग 2020-21 में प्रवेश मिलेगा।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें