मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री श्री गोपीनाथ मुंडे के असमय निधन के बाद उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उनकी पुत्री पंकजा म
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री श्री गोपीनाथ मुंडे के असमय निधन के बाद उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उनकी पुत्री पंकजा मुंडे को केंद्र में मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस ने राजनाथ सिंह के सामने के समक्ष पंकजा को ग्रामीण विकास मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है।
खबरज़ोन के सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव ध्यान में रखते हुए पंकजा मुंडे को केंद्रीय मंत्रालय और मुंडे की छोटी बेटी यशश्री मुंडे को विधानसभा टिकट देने का प्रस्ताव दिया गया है। भाजपा सूत्रों के मुताविक गोपीनाथ मुंडे के अंतिम संस्कार में उमड़े जन सैलाब को देखकर भाजपा नेता भी आश्चर्य चकित रह गए थे। इसलिए मुंडे के असामयिक निधन से जो सहानुभूति की लहर पूरे महाराष्ट्र में है उसका भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं। इसी क्रम में वो पंकजा मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रस्ताव भेज चुके हैं।

COMMENTS