हजारीबाग। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सीनियर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में बिजली विभाग के जीएम को रस्सी
हजारीबाग। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सीनियर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में बिजली विभाग के जीएम को रस्सी से बांधकर बंधक बनाये रखा. जिसकारण झारखंड की हजारीबाग सदर पुलिस ने यशवंत सिन्हा समेत 51 भाजपा नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि यशवंत सिन्हा ने अरविन्द केजरीवाल की तरह निजी मुचलके के आधार पर जमानत लेने और बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग जनहित में धरने पर बैठे थे। यशवंत के मुताबिक, पुलिस या तो बिना शर्त रिहा करे या फिर जेल भेजे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यशवंत सिन्हा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दरअसल हजारीबाग शहर में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के जीएम कार्यालय पर ताला जड़ दिया। फिर बातचीत करने आए जीएम धनेश झा को महिला कार्यकर्ताओं ने रस्सी से बांध दिया। बाद में पुलिस ने जीएम को आजाद कराया। इस मामले में पुलिस ने यशवंत सिन्हा सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये उठने लगा है कि केजरीवाल को बॉन्ड ना भर कर जेल जाने की सस्ती राजनीति का आरोप लगाने वाली भाजपा अब क्या जवाब देगी यशवंत सिन्हा के मामले में।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS