Crime राज्य

अयोध्या: पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

0
Please log in or register to do it.

यूपी के अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के युवक का अपहरण करने वाले अपहरणकर्ताओं से पुलिस की सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो अपहरणकर्ता व एक सिपाही घायल हो गया है।
दरअसल, यह अयोध्या पुलिस ने थाना हैदरगंज क्षेत्र में सेना में भर्ती के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे आशीष वर्मा युवक की अपरहण का मामल है। इसमें दो आरोपी बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बदमाश मोहित वर्मा और रवि वर्मा को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी। इनके पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक बिना नंबर की बरामद की है।
यह दोनों आरोपी अपराधी अपहरण युवक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि, 9 अक्टूबर की सुबह युवक आशीष वर्मा सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था उसी दौरान पड़ोस के ही संजय वर्मा ग्राम प्रधान के पुत्र मोहित वर्मा और रवि वर्मा व अन्य बदमाशों ने बीच रास्ते से आशीष वर्मा को अपहरण कर लिया था। तब से अपहरण युवक आशीष वर्मा की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कल लिया है और अन्य आरोपियों की खोज अब भी जारी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिरडी से सिद्धिविनायक तक भाजपा का प्रदर्शन, मंदिर खोलने के लिए राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी
झांसी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आठ गिरफ्तार, सभी पॉलीटेक्निक छात्र

Your email address will not be published. Required fields are marked *