देश

सेना प्रमुख नरवणे आज से तीन दिवसीय नेपाल दौरे पर, मजबूत रिश्तों की जताई उम्मीद

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर आई कड़वाहट के बीच भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज से तीन दिन के नेपाल दौरे पर रवाना होंगे। नरवणे की 4 से 6 नवंबर तक नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बाद तनावपूर्ण हुए द्विपक्षीय संबंधों में पुन: सामंजस्य स्थापित करना है। इस यात्रा के दौरान वो नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कई अन्य असैन्य एवं सैन्य नेताओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। भारतीय सेना प्रमुख का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
वह नेपाली सेना के आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में स्टूडेंट-ऑफिसर्स को संबोधित भी करेंगे। नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा से पहले सेना प्रमुख नरवणे ने अपने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे से भारत और नेपाल की दोस्ती मजबूत होगी। मैं, खुशनसीब हूं कि भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने के लिए मैं काठमांडू जा रहा हूं। मुझे इस तरह के निमंत्रण पर नेपाल जाने और अपने समकक्ष जनरल थापा से मिलने की खुशी है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा दोनों सेनाओं को मजबूत करने वाले बंधनों और दोस्ती को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।
वहीं, नेपाल के नवलपुर जिले में भारत के सहयोग से बने एक विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया गया। इसका निर्माण भारत की 2.583 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता से किया गया है। राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास, जिला समन्वय समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भवन का उद्घाटन किया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



ICC ODI Ranking: बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट-रोहित शीर्ष दो स्थान पर बरकरार
बैंकों की ओर से बढ़ाए जा रहे सर्विस चार्ज पर केंद्र का बड़ा रुख, कहा- कोई बैंक नहीं लेगा सेवा शुल्क

Your email address will not be published. Required fields are marked *