विजया राजे सिंधिया जयंती: पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का, कहा- उनके आशीर्वाद से देश आगे बढ़ रहा

HomeUncategorized

विजया राजे सिंधिया जयंती: पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का, कहा- उनके आशीर्वाद से देश आगे बढ़ रहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपए के सिक्के का अनावरण किया। कोरोना वायरस की वजह

यूपी के 7 वीरों को किया जाएगा सम्मानित
UP RajyaSabha Elections: यूपी में राज्यसभा चुनाव, तो क्यों न हो सियासी भूचाल
आदमपुर में है 2500 टन सोना, शोभन सरकार पहुंचे हाईकोर्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपए के सिक्के का अनावरण किया। कोरोना वायरस की वजह से एक वर्चुअल समारोह के जरिए पीएम ने इस सिक्के को देश को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एकता ययात्रा के समय राजमाता ने मेरा परिजय गुजरात के युवा नेता नरेंद्र मोदी के तौर पर कराया था, इतने सालों बाद आज उनका वही नरेंद्र देश का प्रधानसेवक बनकर उनकी अनेक स्मृतियों के साथ आपके सामने हैं। उन्होंने कहा कि राजमाता ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी।
पीएम मोदी ने कहा कि, पिछली शताब्दी में भारत को दिशा देने वाले कुछ एक व्यक्तित्वों में राजमाता विजयाराजे सिंधिया भी शामिल थीं। राजमाताजी केवल वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थीं। वो एक निर्णायक नेता थीं और कुशल प्रशासक भी थीं। इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि, राष्ट्र के भविष्य के लिए राजमाता ने अपना वर्तमान समर्पित कर दिया था। देश की भावी पीढ़ी के लिए उन्होंने अपना हर सुख त्याग दिया था।राजमाता ने पद और प्रतिष्ठा के लिए न जीवन जीया, न राजनीति की।
राजमाता के आशीर्वाद से देश आज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब, दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित, महिलाएं आज देश की पहली प्राथमिकता में हैं। जम्मू कश्मीर से हटाए गए आर्टिकल 370 पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आर्टिकल 370 खत्म करके देश ने उनका बहुत बड़ा सपना पूरा किया है और ये भी कितना अद्भुत संयोग है कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया था, उनकी जन्मशताब्दी के साल में ही उनका ये सपना भी पूरा हुआ है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: