देश

चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री ने लद्दाख समेत सात राज्यों में 44 पुलों का किया उद्घाटन

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इन पुलों का उद्घाटन उन्होंने भारत और चीन में सीमा पर जारी तनाव के दौरान किया। ऐसे समय में देश की सीमाओं को सुरक्षित करने की दिशा में यह एक काफी अहम कदम है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीआरओ द्वारा निर्मित इन  पुलों में से 10 जम्मू-कश्ममीर, सात लद्दाख, दो हिमाचल प्रदेश, चार पंजाब, आठ उत्तराखंड, आठ अरुणाचल प्रदेश और चार सिक्किम में है। इसके अलावा उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए नेचिपु सुरंग की भी आधारशिला रखी।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि, पहले पाकिस्तान और अब चीन, ऐसा लगता है कि सीमा विवाद को एक मिशन के हिस्से के रूप में निर्मित किया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश न केवल दृढ़ संकल्प के साथ संकट का सामना कर रहा है बल्कि कई क्षेत्रों में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव भी ला रहा है।
इसके आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि, इन पुलों के निर्माण से हमारे पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पुर्वी क्षेत्रों में सैन्य और नागरिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी। हमारे सशस्त्र बक के जवान बड़ी संख्या में उन इलाकों में तैनात हैं, जहां साल भर परिवहन उपलब्ध नहीं होता है। लॉकडाउन अवधि के दौरान भी बीआरओ ने पूर्वोत्तर राज्यों- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में परिचालन जारी रखा, बीआरओ ने यह सुनिश्चित करने को अपना काम जारी रखा कि दूरदराज के स्थानों पर बर्फ की निकासी होने में देरी न हो।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर
विजया राजे सिंधिया जयंती: पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का, कहा- उनके आशीर्वाद से देश आगे बढ़ रहा

Your email address will not be published. Required fields are marked *