Politics राज्य

पार्टी नेता ही हत्या के विरोध में पटना में एलजेपी का प्रदर्शन

0
Please log in or register to do it.
पार्टी नेता ही हत्या के विरोध में पटना में एलजेपी का प्रदर्शन - Image 1
पार्टी नेता ही हत्या के विरोध में पटना में एलजेपी का प्रदर्शन - Image 1
पटना। पासवान के करीबी लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की ह्त्या के विरोध में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लोकजनशक्ती पार्टी के युवा नेताओं ने यहां नारेबाजी की। राघोपुर के कच्ची दरगाह में एके 47 से लैस अपराधियो ने बृजनाथी सिंह सहित तीन को गोलियों से भून डाला था। 
इस मामले से नाराज़ लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे औऱ सांसद चिराग पासवान ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था में नाकाम होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 
बृजनाथी सिंह के बेटे राकेश रौशन ने इस बार विधान सभा का चुनाव राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर सीट से लड़ा था। इससे पहले 2010 के चुनाव में सिंह खुद राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ लड़े थे। बीजेपी ने भी नीतिश पर निशाना साधते हुए लोजपा नेता की हत्या का विरोध किया है। 
वहीं इस पूरे मामले में जदयू बचाव की मुद्रा में आ गई है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का भी बचाव करते हुए कुछ ही दिनो मे ऐसी घटनाएं रूकने का विश्वास जताया है। 
पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृजनाथी सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले लम्बित हैं और संभवत: उनकी हत्या गैंगवार का नतीजा है।कुल मिलाकर पिछले दिनों से लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद लोजपा नेता की हत्या ने सुशासन बाबू की छवि पर एक और दाग तो लगा ही दिया है जिसे धोना उनके लिए आसान नहीं होगा। 
 

 लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

दिल्ली: काम पर लौटे टीचर और डॉक्टर, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
IPL नीलामी में दिल्ली के छोरे पवन नेगी का धमाका

Your email address will not be published. Required fields are marked *