राज्य

दिल्ली । सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी

0
Please log in or register to do it.
The suspect caught on the border was overturned by the statement
The suspect caught on the border was overturned by the statement

दिल्ली । किसान आंदोलन में शामिल चार किसानों की हत्या की बात कहने वाला संदिग्ध शख्स योगेश एक बार फिर अपने बयान से पलट गया है, उसका कहना है कि किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के दबाव में हत्या की बात कही थी, योगेश का कहना है कि उसे कुछ लोगों ने कैंप में ले जाकर मारा, फिर रात को शराब पिलाकर कहा कि जो कहेंगे वही बोलना होगा। योगेश का कहना है कि मुझे मारने के बाद खाना खिलाया और दारू भी पिलाई, जिसके बाद उन लोगों ने मेरा वीडियो बनाया, मेरे साथ 4 और लड़के पकड़े थे जिसमें से एक के मारने का डर दिखाकर मुझसे ये सब कहलवाया गया, उन लोगों ने मुझे एक कहानी बताई तो मैंने मीडिया के सामने बोली। योगेश ने छूटने के लिए मीडिया के सामने झूठी कहानी सुनाई और पुलिस के पास पहुंचकर सचाई बताई।
The suspect caught on the border was overturned by the statement
वहीं केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन काफी समय से जारी है, किसानों और सरकार के बीच गतिरोध को खत्म करने के लिए अब तक की गई कई राउंड वार्ता विफल रही है, किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने का भी ऐलान किया जा चुका है। इस बीच किसानों ने शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर से एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने दावा किया था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसा और चार नेताओं को गोली मारने की साजिश रची गई थी। इसके बाद किसान नेताओं ने इस युवक को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया जहां पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, युवक का नाम योगेश है जिसकी उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है, योगेश हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, पुलिस योगेश से लगातार पूछताछ कर रही है। 
योगेश ने यह भी बताया कि उसकी आंख पर चोट के निशान भी उन लोगों के द्वारा पिटाई करने के कारण बने हैं, योगेश दावा कर रहा है कि उन लोगों ने कहा है कि 10 लड़के और राजधानी दिल्ली आएंगे, एक लड़का अभी किसानों के पास है जो यूपी का रहने वाला है, योगेश कहता है कि मेरे ऊपर पुलिस का कोई दबाव नहीं है, किसानों के दबाव में मैंने झूठी कहानी बताई थी। 
तिरंगा यात्रा के लिए किसानों की तैयारी 

The suspect caught on the border was overturned by the statement
वहीं तिरंगा यात्रा के लिए किसानों ने कमर कस ली है, देशभर से किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर तैयार हो रहे हैं, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में किसानों ने मार्च निकालने का आह्वाहन किया है। लखनऊ में भाकियू संगठन के किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन भी सौंप दिया है, सुल्तानपुर रोड पर गोसाईगंज में किसानों ने ट्रैक्टर लाकर अपने आंदोलन से अवगत कराया है, तो पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है, वेस्ट यूपी में किसानों की तिरंगा यात्रा के लिए दिल्ली कूच हो रहा है। 
The suspect caught on the border was overturned by the statement
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Prayagraj । भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में बड़ा विकल्प बनकर उभरा, ओवैसी के आने से सियासी पारा चढ़ा – ओमप्रकाश राजभर
Lucknow । यूपी में शीतलहरी का प्रकोप, राजधानी में दो दिनों से नहीं निकली धूप, अगले 36 घंटे का मौसम विभाग का अलर्ट, सरकारी इंतेजाम नाकाफी

Your email address will not be published. Required fields are marked *