मुंबई। ये स्टार गिल्ड अवार्ड 2014 (Star Guild Awards 2014) की शाम थी जब एक बार फ़िर सलमान और शाहरूख ख़ान को एक दूसरे को गले लगते देखा गया। दोनों लम्बे वक़्त से एक दूसरे के विरोधी रहे हैं और इससे पहले बाबा सिद्धीकी के घर पिछले साल ईद के मौक़े पर दोनों गले मिले थे लेकिन गले मिलने के बाद भी गिले शिकवे दूर नहीं हुये थे। तो अब सवाल ये है कि क्या दोनों सिर्फ दिखावे के लिए गले मिलते हैं?
अवार्ड सेरेमनी में शाहरूख ख़ान को बेस्ट इंटरटेनर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया तो SRK ने सल्लू को गले लगाया। इसके बाद किंग ख़ान ने कहा, “सलमान की कंपनी में अवार्ड मिलना बेहद ख़ास रहा, जो देश के अब तक ग्रेटेस्ट एंटरटेनर्स में से एक हैं।”
हमें ये भी जानकारी मिली है कि सलमान जब शाहरूख से मिले तो उन्होंने शाहरूख से ‘जय हो!’ कहने के लिए कहा। और शाहरूख ने उनका मान रखते हुए अपना हाथ ‘जय हो!’ के अंदाज़ में उठा दिया।
पिछली बार जब दोनों खान मिले थे तो शाहरूख ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज़ होनेवाली थी और अब सलमान की जय हो! की रिलीज़ से पहले ये मुलाक़ात हुई है।
तो अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि पिछली बार शाहरूख अगर सलमान से गले लगे तो वो चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए मिले और अब सलमान, शाहरूख ख़ान से गले मिले हैं तो ज़ाहिर है वो अपनी फ़िल्म के प्रमोशन जय हो के लिए मिले हों।











