Politics राज्य

कुछ दिनो में कांग्रेस पछताएगी कि क्यूँ हमने ‘आप’ को समर्थन दिया: केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निजी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सरकार बनने के 21 दिनों के भीतर जितना उनकी सरकार ने काम किया है, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने विवादों में घिरे कानून मंत्री सोमनाथ भारती का भी बचाव किया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारती ने कोई नस्ली टिप्पणी की थी। जबकि दिल्ली सरकार के ऊपर कई आरोप लगे हैं जैसे, वो काम नहीं कर रही है, अपने वादे पूरे नहीं कर रही है और शीला दीक्षित के घोटालों पर भी कुछ नहीं कर रही है।

केजरीवाल को मिला सरकारी आवास

ज्ञात हो कि शीला दीक्षित पर केजरीवाल ने जल बोर्ड और कॉमनवेल्थ गेम घोटाले को ले कर अपने आंदोलन में कई इलज़ाम लगाये थे। जिस पर केजरीवाल ने कहा कि “कुछ दिन रूक जाइये, मैं खुद इनसे समबन्धित फाइलें पढ़ रहा हूँ।आज जल बोर्ड की फ़ाइल पढ़ी है और अब मैं कॉमनवेल्थ की फाइल पढ़ रहा हूँ। बस मैं इन फाइलों को पूरा कर लूं फिर आप देखना कि ये कांग्रेस वाले खुद पछताएँगे कि ‘आप’ को हमने समर्थन क्यूँ दिया।” उन्होंने सोमनाथ भारती का भी बचाव किया। उनके अनुसार सोमनाथ भारती ने कोई गलती नहीं की है और उन्होंने कहा कि उन सभी जगहों पर न्यूज़ चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन भी किया हुआ है। इन चैनल्स ने भी कई बार बताया है कि वहां किस तरह से ड्रग और सेक्स रैकेट चलता है। साथ ही उन्होंने माना कि लोकसभा चुनाव ना लड़ना मेरा व्यक्तिगत फैसला है लेकिन अगर पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लडूंगा।

आप के केजरीवाल और मंत्री सोमवार से करेंगें दिल्ली पुलिस के खिलाफ अनशन

उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज के मुद्दे पर भी कहा कि मनीष सिसोदिया ने जो भी कहा वो अभी तक फाइनल नहीं है। उन्होंने बस अपनी एक बात रखी थी और ये लागू करने की बात भी अभी तक नहीं की है। केजरीवाल के अनुसार ये सिर्फ उन्ही कॉलेजों के आरक्षण के बारे में सोचा जा रहा है जिसकी फंडिंग दिल्ली सरकार करती है। लेकिन जिसकी फंडिंग केंद्र सरकार करती है उसमे कोई आरक्षण नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में जितने कॉलेज हैं तो बिहार सरकार भी चाहेगी कि वहां के बच्चे ही उनके कॉलेजों में पढ़ें, तो दिल्ली सरकार भी तो यही करना चाहती है। 
एक सवाल के जवाब में अरविन्द केजरीवाल ने कहा की हमारे साथ तीन और प्रदेशों में सरकार बनी है। कभी उनसे भी पूछ कर देखिये कि उनलोगों ने इतने दिनों में कितना काम किया है? केजरीवाल ने 21 दिनों के अपने काम गिनाते हुए कहा कि “हमने इतने दिनों जितना काम किया है उतना आज़ादी के बाद अब तक नहीं हुआ है। हमने पहला काम किया कि दिल्ली से VIP कल्चर को हमने ख़त्म किया, फिर बिजली के दाम कम किए, पानी के दाम कम किए, बिजली कंपनी के CAG ऑडिट चार-पांच दिन में शुरू करवा दिए, जिसके बारे में भाजपा और कांग्रेस वाले कह रहे थे कि ये ऑडिट नहीं हो सकता। 4500 ऑटो को एनसीआर के परमिट दिए, दिल्ली में रेन बसेरे बनवाए जिससे कि गरीब आदमी ठंढ में भी आराम से जियें, मिलेनियम बस डिपो जो यमुना के ऊपर बना था उसे वहां से हटा के कही और शिफ्ट किया, रिटेल के अन्दर FDI को मना किया, एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू किया गया। साथ ही नर्सरी एडमिशन में डोनेशन को बंद करवाया, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों का सर्वे करवा के उनमे जिन सुविधाओं कि कमी है वो पूरा करवाया जा रहा है और हर स्कूलों को एक-एक लाख रुपया दिया जा रहा है कि तत्काल जो भी कमी है उसे जल्द पूरा किया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की ये पहली सरकार है जिसके मंत्री रात रात भर रेन बसेरों और जनता के बीच रहते हैं।

केजरीवाल को चाहिए पुलिसवालों का इस्तीफा तो दिल्ली पुलिस ने भी की इनकी शिकायत

EXCLUSIVE PICS - उमंग पुलिस शो 2014 Mumbai Police's Umang 2014
क्या शाहरूख से गले मिलकर सलमान 'जय हो!' का प्रमोशन कर रहे थे

Your email address will not be published. Required fields are marked *