नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में हुईं शामिल

HomeUncategorized

नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में हुईं शामिल

शूटर श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व स

मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं..
गुजरात में ‘आप’ के सदस्य बनने की स्पीड सबसे तेज़
लखनऊ: ग्रामिणों ने लगाया प्रधान पर फर्जी तरीके से मुचलका करवाने का आरोप

शूटर श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की बेटी हैं। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने श्रेयसी सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनकी मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह भी मौजूद रहीं।
खेल से इतर अब श्रेयसी (Shreyasi Singh) राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कहा जा रहा था कि, वह राजद में शामिल हो सकती हैं। परंतु अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने रविवार को भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी।
गौरतलब हो कि, शूटर श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला। बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने बीजेपी से जुड़ने का फैसला लिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: