राज्य

Lucknow । यूपी में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 13 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, महेश चंद्र शर्मा ने भी पर्चा भरा

0
Please log in or register to do it.
10 BJP nominees nominated for Legislative Council
10 BJP nominees nominated for Legislative Council

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में कानपुर के महेश चंद्र शर्मा के पर्चा भरने पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, बिना प्रस्तावक के महेश चंद्र ने नामांकन किया है, लोगों की माने तो पहले भी महेश चंद्र ने कई बार चुनाव लड़ने के लिए पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं बीजेपी के सभी 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है, सपा के दो प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी पहले ही नामांकन कर चुके हैं। विधान परिषद के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के थोड़ी ही देर बाद कानपुर के महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया, 12 सीटों पर अब 13 प्रत्याशियों के दावेदारी ठोकने पर चुनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, महेश चंद्र राज्यसभा चुनाव में भी नामांकन दाखिल किया था, इनके पास प्रस्तावक नहीं है। कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय हो जाएगा कि विधान परिषद के लिए वोटिंग की जरूरत पड़ेगी कि नहीं। 
  • बीजेपी के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किए 
  • नामांकन में सीएम, डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी रहे मौजूद 
  • सपा के दो प्रत्याशी और महेश चंद्र ने निर्दलीय पर्चा भरा 
  • महेश चंद्र का पर्चा खारिज नहीं हुआ तो होगी वोटिंग
बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री विजय बहादुर पाठक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपाई सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने नामांकन किया है। पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि उन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में नामांकन दाखिल किया है, उनका कहां उपयोग किया जाएगा यह बाद में तय किया जाएगा। 
10 BJP nominees nominated for Legislative Council
गौरतलब है कि एके शर्मा गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, शर्मा ने गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम पदों पर भूमिका निभाई है, कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार में उनकी बड़ी भूमिका होगी। विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, उम्मीदवार 21 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 
बहराल समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ 1 सीटे के लिए बहुमत है पर उन्होंने दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस, छोटी पार्टियों के विधायक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक समाजवादी पार्टी का समर्थन करके दूसरी सीट भी निकलवा सकते हैं। 
10 BJP nominees nominated for Legislative Council

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Muzaffarnagar । तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 25 जनवरी को दिल्ली कूच की तैयारी करें: किसान नेता नरेश टिकैत
Lucknow । सीएम योगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, समय पर पूरे हो एक्सप्रेस-वे के निर्माण

Your email address will not be published. Required fields are marked *