रांची। खबर जोन के सूत्रों के अनुसार ये पता चला है कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के
रांची। खबर जोन के सूत्रों के अनुसार ये पता चला है कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस रांची में अपना स्थापना दिवस मन रही है, जहाँ मधु कोड़ा अपनी पत्नी समेत कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान करेंगे। हालांकि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते कांग्रेस असमंजस में है, पर बीजेपी से मिल रही कड़ी चुनौती को देखते हुए उसे दागी कोड़ा को अपने साथ रखना पड़ सकता है।
आगामी चुनावों के मद्देनजर आदिवासी बहुल राज्य में अप्रत्याशित राजनीति जोरों पर है। पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम (पी) नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के साथ मिलकर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने जेडीयू के साथ गठबंधन कर लिया है। बिहार में लालू की आरजेडी से लंबे समय से दूर रहने वाली कांग्रेस पार्टी झारखंड में जेएमएम और आरजेडी के साथ गठबंधन सरकार में भागीदार है और इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि तीनों पार्टियां साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

COMMENTS