Politics

मोदी की नई मुसीबत, गुजरात महिला जासूसी की जांच करेगा आयोग

0
Please log in or register to do it.
मोदी की नई मुसीबत, गुजरात महिला जासूसी की जांच करेगा आयोग - Image 1
मोदी की नई मुसीबत, गुजरात महिला जासूसी की जांच करेगा आयोग - Image 1गुजरात में एक लड़की की बहुचर्चित जासूसी मामले की केंद्र सरकार जांच कराएगी। इस जांच को लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने जांच आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। अब आयोग इस पूरे मामले की जांच करेगा। आपको बता दें कि गुजरात सरकार पर एक लड़की की जासूसी का आरोप लगा है। सवाल उठे कि किसी तरह के इंटेलिजेंस इनपुट नहीं होने के बाद आखिर एक लड़की की गुजरात सरकार ने जासूसी क्यों करवाई। आखिर इस लड़की से किस तरह का खतरा था जो इसकी जासूसी करवाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया गया।

क्या है पूरा मामला
दरअस्ल गुजरात में लड़की की जासूसी का खुलासा एक खोजी वेबसाइट गुलेल डॉट कॉम ने किया था। इसमें गुजरात के तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगे थे और मामले की आंच मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी जा पहुंची। गौरतलब है कि अमित शाह ने भी साहेब के आदेश की बात कही थी और माना जा रहा था कि मोदी ही वो साहेब हैं। 

मामले पर सफाई
दूसरी ओर सियासी हलकों में मामले के गरम होने पर लड़की के पिता और फिर खुद लड़की ने अपनी सफाई रखी थी। लड़की के पिता का कहना था कि उन्होंने मोदी को लड़की की सुरक्षा का ज़िम्मा सौंपा था। जबकि लड़की ने इस मामले को उसकी निजता का उल्लंघन करार दिया था।

गुलेल डॉट कॉम का दावा
गुलेल डॉट कॉम ने इस मामले में दावा किया है कि इस लड़की की केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि कई और राज्यों में भी जासूसी करवाई गई। वेबसाइट का दावा है कि उनके पास 39 और टेप हैं जिनसे उनके दावों की पुष्टि होती है। 


बीजेपी का विरोध

केंद्र सरकार के आयोग की मंजूरी के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस मोदी से डर गई है इसलिए उन्हें घेरने की कोशिश कर रही है। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी इसे कांग्रेस की बौलाहट करार दिया है। 

राहुल के युवा ब्रिगेड में सेंध, अलका लाम्बा 'आप' में शामिल
मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल होंगे

Your email address will not be published. Required fields are marked *