राज्य

यूपी में आई नौकरी की बहार, 6000 शिक्षक भर्ती को तैयार

0
Please log in or register to do it.
यूपी में आई नौकरी की बहार, 6000 शिक्षक भर्ती को तैयार - Image 1
यूपी में आई नौकरी की बहार, 6000 शिक्षक भर्ती को तैयार - Image 1

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही 6000 से ज़्यादा शिक्षकों के लिए भर्ती होगी। इसी हफ़्ते लिए गये एक निर्णय में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत आवश्यक अहर्ता रखनेवाले ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के इंटर कॉलेजों में 6000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 1050 पीजीटी (प्रवक्ता) और 5548 टीजीटी (सहायक अध्यापक) के पदों पर भर्ती होगी। इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए कुछ महीने पहले चयन बोर्ड ने सभी जिलों से खाली पदों का ब्यौरा मांगा था। जिसके विश्लेषण के बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है। बहुत से कॉलेजों में प्रधानाचार्य ही नहीं हैं। यही वजह है कि खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की हम कोशिश कर रहे हैं। रुकी हुई भर्तियों में जो भी अड़चनें थीं वे दूर कर ली गई हैं। उम्मीद है, इन भर्तियों से कॉलेजों में शिक्षा के लिए अच्छा माहौल बनेगा।  
– डॉ. आशाराम/अध्यक्ष
मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने तय किया कि फिलहाल जब तक शासन से ऑनलाइन आवेदन लेने की अनुमति नहीं मिलती तब तक ऑफ़लाइन आवेदन ही मंगाया जाए और इसी को देखते हुए विज्ञापन जारी कर दिया गया है और आवेदन मंगाये जाने लगे हैं। हालांकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को भी बाद में शामिल किया जाएगा। इसके तहत टीजीटी और पीजीटी दोनों ही पदों पर नियुक्तियों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल होंगे
अखिलेश सरकार की सुस्त चाल से कुशीनगर एयरपोर्ट बनने में देरी

Your email address will not be published. Required fields are marked *