अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में

HomeUncategorized

अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में

नई दिल्ली। कांग्रेस के जन्मदिन के दिन यानी 28 दिसंबर को जब अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण कर रहे होंगे तो रामलीला मैदान के मंच पर उ

क्या दागदार छवि वाली अमानुल्लाह होंगी बेदाग़ ‘आप’ में आ कर…?
EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है?
बिन्नी ने नहीं की बग़ावत, मीडिया ने फ़ैलाई ग़लतफ़हमी- कुमार विश्वास
अन्ना नहीं आएंगे अरविंद के शपथ ग्रहण में - Image 1
नई दिल्ली। कांग्रेस के जन्मदिन के दिन यानी 28 दिसंबर को जब अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण कर रहे होंगे तो रामलीला मैदान के मंच पर उनके गुरू अन्ना हज़ारे साथ नहीं होंगे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बुलावा भेजा है लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से अन्ना इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।
अन्ना ने अरविंद के सीएम बनने पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि मैं खुश हूं कि अरविंद दिल्ली के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। हालांकि केजरीवाल ने कहा है कि वो निजी तौर पर अन्ना से बात करेंगे और उन्हें दिल्ली आने के लिए गुज़ारिश करेंगे। अन्न ने कहा है कि इस वक़्त कुछ कह नहीं सकता, आजकल मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, “अन्ना जी को सरकार की ओर से निमंत्रण भेजा जाएगा। मैंने सरकारी विभाग को हजारे, किरण बेदी और जस्टिस संतोष हेगड़े को निमंत्रण भेजने के लिए कहा है।”

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: