शीला दीक्षित का राज्यसभा से भी पत्ता कटा

HomeUncategorized

शीला दीक्षित का राज्यसभा से भी पत्ता कटा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने सात प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इन उम्मीदवारों की सूची में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला

कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा: अमर्त्य सेन
LUCKNOW BKT के गोरवामऊ में शौचालय का चेक दो बार बाउंस, ललन कुमार ने निर्माण में की मदद
LUCKNOW । किसानों की आवाज बुलंद करने पर कांग्रेस नेता ललन कुमार समेत 135 लोगों पर एफआईआर
शीला दीक्षित का राज्यसभा से भी पत्ता कटा - Image 1

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने सात प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इन उम्मीदवारों की सूची में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम शामिल नहीं है। रविवार देर शाम कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा की। राज्यसभा के लिए पर्चा भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है जबकि चुनाव 7 फरवरी को होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संबंधित राज्यों के महासचिवों के साथ बैठक के एक दिन बाद इस सूची का एलान किया गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा (छत्तीसगढ़), मुरली देवड़ा व हुसैन दलवी (महाराष्ट्र), रंजीब बिस्वाल (ओडिशा), विप्लव ठाकुर (हिप्र), हाजी अब्दुल सलाम (मणिपुर) और वांसुक सीम (मेघालय) के नाम शामिल हैं। हरियाणा, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों की घोषणा सोमवार को होने की संभावना है। दिल्ली विस चुनाव में अरविंद केजरीवाल से पराजित हुईं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हिमाचल या हरियाणा से राज्यसभा भेजने की अटकलें थीं, हिमाचल से विप्लव ठाकुर के नाम की घोषणा की गई है। संख्याबल देखते हुए कांग्रेस महाराष्ट्र व असम से दो-दो और हरियाणा, हिमाचल व छत्तीसगढ़ से एक-एक सदस्य को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है।
                 लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: