Entertainment देश

अब आप भी पीजिए 1 रूपये में ‘मोदी चाय’

0
Please log in or register to do it.
अब आप भी पीजिए 1 रूपये में ‘मोदी चाय’ - Image 1
अब आप भी पीजिए 1 रूपये में ‘मोदी चाय’ - Image 1
नई दिल्ली। अपने हर भाषण में में नरेंद्र मोदी खुद को चाय वाला कहते हैं और विरोधी भी यही कह कर इन पर ताना मारते हैं। लेकिन भाजपा ने अब इसे भी कैश करने की तैयारी शुरू कर दी है। अंग्रेजी अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक मणिशंकर अय्यर की मोदी पर फब्ती कसने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने महानगर में हर जगह चलते-फिरते चाय के स्टॉल खोलने शुरू कर दिए हैं। इनका नाम रखा गया है ‘नरेन्द्र मोदी चाय प्वाइंट’ और ‘नमो टी स्टॉल’। इसे वोटरों के साथ जुड़ने का एक तरीका माना जा रहा है।
अब तक इस तरह के चाय स्टॉल केनगेरी, यशंवतपुर और कुछ अन्य जगहों में खुल चुके हैं। इन स्टॉलों पर नरेन्द्र मोदी के समर्थक मोदी का प्रचार करते दिख रहे । उनकी उपलब्धियों के वीडियो फुटेज भी दिखाए जा रहे हैं। बीजेपी के एक कार्यकर्ता के मुताबिक, ग्राहकों से 1 रुपये से ज्यादा नहीं लिया जाएगा। चाय का यह प्रयोग राज्य के अन्य भागों में किया जा चुका है पार्टी इसके जरिये वोटरों से जुड़ना चाहती हैं। बीजेपी के मीडिया कोऑर्डिनेटर एस प्रकाश ने बताया कि लोगों को चाय मुफ्त दी जा रही है और उनसे मोदी के बारे में बातचीत की जा रही है। इस बातचीत को फीडबैक के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
शीला दीक्षित का राज्यसभा से भी पत्ता कटा
तीन घंटे भी नहीं चला बिन्नी का अनशन

Your email address will not be published. Required fields are marked *