“सोनिया गाँधी ने चिट्ठी लिख कर रुकवाया था केजरीवाल का तबादला “

HomeUncategorized

“सोनिया गाँधी ने चिट्ठी लिख कर रुकवाया था केजरीवाल का तबादला “

नई दिल्ली। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को चुनावी प्रतियोगिता में से अलग मानती है वही दूसरी ओर आजतक भाजपा के सभी दाव-पेंच कांग्रेस

केजरीवाल मंत्रीमंडल का ऐलान, देखिए कौन बनेगा मंत्री
जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत
‘आप’ की सरदर्दी बढ़ी, NRI की नाराज़गी से विदेशी फंडिंग में जबरदस्त गिरावट
“सोनिया गाँधी ने चिट्ठी लिख कर रुकवाया था केजरीवाल का तबादला “ - Image 1

नई दिल्ली। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को चुनावी प्रतियोगिता में से अलग मानती है वही दूसरी ओर आजतक भाजपा के सभी दाव-पेंच कांग्रेस के बजाए ‘आप’ पर ही चल रहे हैं। आज भाजपा ने आरोप लगाया है क‌ि सोन‌िया गांधी ने 2005 में सरकार को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बाहर तबादला नहीं किया जाए। इनका मानना है कि दरअसल सोनिया गाँधी अरविन्द केजरीवाल की पोस्टिंग हमेशा दिल्ली में चाहती थीं। इन आरोपों की पुष्ट‌ि करते हुए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक पत्र का भी हवाला दिया।
भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि टीम केजरीवाल के एक प्रमुख सिपहसालार माने जाने वाले वकील प्रशांत भूषण ने 2011 में ही प्रियंका वाड्रा के पति को क्लीन चिट दे दी थी। लेखी ने कहा कांग्रेस ने एक सोची समझी साजिश के तहत आप को खड़ा होने दिया है ताक‌ि केंद्र में इसका लाभ ले सके। जन्म मृत्यु की तरह यह कांग्रेस का ही अवतार है। इसलिए अगर आप आम आदमी पार्टी को वोट दे रहे हैं तो आपका वोट कांग्रेस को ही जाएगा।
जब कांग्रेस को समझ में आया कि वह जीत नहीं पाएगी और भाजपा को हरा नहीं पाएगी तो उसने अपना वोट इस नई पार्टी की ओर खिसका दिया। उन्होंने कहा दिल्ली के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी के पास चला गया। भारतीय जनता पार्टी को दो प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ। इसके बावजूद हम सबसे अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहे। दूसरी ओर कांग्रेस का सारा वोट आप को मिला और दिल्ली में उसका सफाया हो गया। वैसे चुनाव जैसे-जैसे करीब आने लगा है सभी पार्टियों के बीच लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: