Entertainment

लोगों का विरोध, कश्मीर में शाहिद की फ़िल्म ‘हैदर’ की शूटिंग रुकी

0
Please log in or register to do it.
लोगों का विरोध, कश्मीर में शाहिद की फ़िल्म ‘हैदर’ की शूटिंग रुकी - Image 1

लोगों का विरोध, कश्मीर में शाहिद की फ़िल्म ‘हैदर’ की शूटिंग रुकी - Image 1
अनंतनाग। यहां खरबल में सूर्य मंदिर के पास हैदर फ़िल्म का गाना शूट किया जा रहा था, लेकिन विशाल भारद्वाज की इस फ़िल्म की शूटिंग में बाधा आ गई। इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए शाहिद कपूर अपनी टीम के साथ यहां जैसे ही गाड़ी से उतरे, स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर विरोध करना शुरू कर दिया। 


स्थानीय लोगों ने बर्फ के गोले बनाकर फ़िल्म के क्रू के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस का कहना था कि उन्होंने विरोध करनेवालों को खदेड़ दिया लेकिन फ़िल्म क्रू ने शूटिंग को टालना ही बेहतर समझा। 
लोगों का विरोध, कश्मीर में शाहिद की फ़िल्म ‘हैदर’ की शूटिंग रुकी - Image 2
वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि कोई फ़िल्म का विरोध नहीं कर रहा था बल्कि वो शाहिद कपूर के फ़ैन थे जिन्होंने उन्हें घेर लिया था और शूटिंग एरिया के भीतर घुस गये थे। और जब पुलिसवालों ने कार्रवाई की तो युवकों ने उनके ऊपर बर्फ़ के गोले फेंके। 
सूत्रों का कहना है कि बाद में पास के मत्तन में फ़िल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग की गई। 
लोगों का विरोध, कश्मीर में शाहिद की फ़िल्म ‘हैदर’ की शूटिंग रुकी - Image 3
हैदर फ़िल्म को निर्देशित कर रहे हैं विशाल भारद्वाज में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, इरफ़ान ख़ान और तब्बू ख़ास भूमिकाओं में हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

"सोनिया गाँधी ने चिट्ठी लिख कर रुकवाया था केजरीवाल का तबादला "
केजरीवाल को एक और झटका, दिल्ली में 1 फरवरी से बिजली महंगी

Your email address will not be published. Required fields are marked *