Election राज्य

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट (Congress Star Campaigners List) जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनमोहन सिंह, सोनिया गांदी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। कोरोना महामारी के चलते (Corona Virus) के चलते चुनाव आयोग ने अपने गाइडलाइन (EC Guideline) में काफी बदलाव किए हैं जिसके तहत स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की संख्या में भी कमी की गई है।
चुनाव आयोग के नए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय पार्टी 40 की जगह 30 औऱ प्रादेशिक पार्टी 20 की जगह 15 लोगों को ही स्टार प्रचारक की सूची में रख सकते हैं। वहीं राजनीतिक दलों को 48 घंटे पहले स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होगी।
गौर हो कि कांग्रस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, बिहार की 243 विधानसभी सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है जिसमें पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होना है। और चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बिहार चुनाव की पहली रैली, जेपी नड्डा गया के गांधी मैदान में करेंगे विशाल रैली को संबोधित
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

Your email address will not be published. Required fields are marked *