BADAUN । गैंगरेप और हत्या के मामले में राजनीति शुरू, धर्मेंद्र यादव ने सीबीआई जांच और 25 लाख आर्थिक मदद की मांग की

HomeUncategorized

BADAUN । गैंगरेप और हत्या के मामले में राजनीति शुरू, धर्मेंद्र यादव ने सीबीआई जांच और 25 लाख आर्थिक मदद की मांग की

बदायूं । महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद अब मामले में राजनीति शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी ने मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है और पीड़ि

फैज़ाबाद। बीकापुर विधानसभा उपचुनाव में सभी पार्टियों ने ठोकी ताल
Lucknow । यूपी में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 13 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, महेश चंद्र शर्मा ने भी पर्चा भरा
वीडियो में देखिये चाय पर चर्चा विद नमो Chai Pe Charcha
Politics started in gang rape and murder case
बदायूं । महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद अब मामले में राजनीति शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी ने मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला और मृतक के परिवार में एक आदमी को सरकारी नौकरी देने की मांग की, साथ ही 25 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है, जाति विशेष को बचाने की कोशिश की जाती है। 
  • मृतका के परिजनों से मिले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव 
  • धर्मेंद्र यादव ने मामले की सीबीआई से जांच की मांग की 
  • परिजनों को नौकरी और 25 लाख मदद की मांग की 
  • प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं- ललन कुमार 
उन्होंने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए तभी पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद होगी क्योंकि लोगों का विश्वास योगी सरकार की पुलिस के ऊपर से उठ चुका है, हाथरस कांड में देखा था कि किस तरह से पुलिस और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को ही फंसाने की कोशिश की थी अगर CBI जांच ना हुई होती तो पीड़ित परिवार आज जेल में होता। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी घटना के बाद पुलिस विपक्ष के नेताओं को घरों में नज़रबन्द करने के लिए लगा दी जाती है अगर यही पुलिस नागरिकों की सुरक्षा में लगा दी जाए तो ऐसी घटनाएं ना हों। 
Politics started in gang rape and murder case
गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पीड़ित परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं साथ ही इंसाफ की मांग कर रहे हैं। 
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने भी पुलिस की भूमिका पर आरोप लगाया है और पुलिस की कार्यशैली पर असंतुष्टि व्यक्त की है। परिजनों का कहना है कि मृतिका 3 जनवरी को मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गयी थी जहां मंदिर के महंत और उसके दो साथियों ने बुरा काम किया और हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था में घर के सामने डाल गए, परिजनों ने जब पुलिस को घटना की सूचना दी तो 4 घंटे तक उघैती थाना पुलिस नहीं पहुंची, थाना पुलिस का इंतज़ार करते करते जब डायल 112 को सूचना दी तब डायल पुलिस मौके पर पहुंची, घटना के बाद परिजन थाना पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ हैं। परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
Politics started in gang rape and murder case

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: