नडाल को हराकर वावरिंका ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम

HomeUncategorized

नडाल को हराकर वावरिंका ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम

एक बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया मेंस ओपन फ़ाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टानिसलास्टान वावरिंका ने टॉप टेनिस खिलाड़ी स्पेन के रफ़ाल नडाल

GOOD NEWS: 7वां वेतन आयोग लागू करने के लिए पैनल कठित
समाज और देश की बेहतरी के लिए हम सबको संगठित होकर कार्य करना होगा- ललन कुमार
कुमार विश्वास के भाई पर एडमिशन में धांधली का आरोप
एक बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया मेंस ओपन फ़ाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टानिसलास्टान वावरिंका ने टॉप टेनिस खिलाड़ी स्पेन के रफ़ाल नडाल को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीत लिया।
वावरिंका ने नडाल को सीधे सेटो में 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से मात दी। नडाल पूरे मैच के दौरान कमज़ोर दिखे और अपनी पीठ दर्द की समस्या से जूझते नज़र आए। नडाल सिर्फ तीसरे सेट में बढ़त हासिल कर सके।
पहले सेट में वावरिंका ने 3 ब्रेक प्वाइंट बचाए जिससे ये सेट तो उनके नाम हो ही गया। दूसरे सेट में नडाल पीठ दर्द से इतने परेशान दिखे कि उन्हें फिज़ियोथेरेपी लेने के लिए कुछ देर के लिए कोर्ट से बाहर जाना पड़ा। तीसरे सेट में वो थोड़ी फुर्ती दिखा सके और इस सेट को अपने नाम किया लेकिन पीठ दर्द का उनकी फुर्ती पर साफ़ असर नज़र आ रहा था।
चौथे सेट में आठवीं परियता प्राप्त वावरिंका ने नडाल को खेलने ही नहीं दिया और गेंद से करीब-करीब हर बार दूर रखा। वावरिंका ने शानदार शॉट्स दिखाए और अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीत लिया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: