राज्य

BANDA । सीसी रोड निर्माण में गुंडा टैक्स नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या, 2 लोग घायल, कानपुर रेफर

0
Please log in or register to do it.
Murder due to extortion in CC Road construction
Murder due to extortion in CC Road construction
बांदा । बांदा में आपराधिक घटनाओं की जैसे बाढ़ सी आ गयी है, आए दिन हत्या, अपहरण जैसी संगीन वारदातें सुर्खियां बनती हैं लेकिन रंगदारी को लेकर पहली बार खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है, जहां जिला पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड पर गुंडा टैक्स वसूलने वालों ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है, खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही सदर विधायक ने ठेकेदार और इन दबंगों के बीच मध्यस्थता कराई थी और बतौर रंगदारी ठेकेदार से 20 हजार रुपए दबंगों को दिलवाए जाने की बात सामने आयी है, रंगदारी मिलने के बाद भी दबंग रंगदारों ने निर्माण साइट पर जाकर एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया वहीं इस वारदात में दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें कानपुर के लिए रेफर किया गया है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। 
  • गुंडा टैक्स नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या 
  • फायरिंग में 2 लोग गंभीर घायल, कानपुर रेफर 
  • सड़क निर्माण को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या 
  • जिला पंचायत से बन रही रोड में पहले भी हुआ था विवाद 
Murder due to extortion in CC Road construction
गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में दहशत 
गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के बाहर तालाब के पास अचानक गोलियों की आवाज सुनने से लोग दहशत में हैं और जब लोग मौके पर पहुंचे तो इसी गांव के रहने वाले अजीत सिंह, उसके एक परिजन अभय सिंह और गांव के ही एक युवक विकास सिंह को घायलवस्था में देखा। दोनों परिवारों के लोगों की भी भीड़ लगी थी और फिर पता चला कि सीसी रोड निर्माण को लेकर दबंग अनूप सिंह और अजीत सिंह का आपस में विवाद हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था, जहां पर दबंग अनूप सिंह ने रायफल से अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर अजीत को गोली मार दी और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है जिसमें अजीत की तरफ से अभय सिंह व अनूप सिंह की तरफ से विकास घायल हुआ है. वहीं इसके बाद लोग अजीत सिंह, विकास व अभय को घायलावस्था में अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों में अजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस खूनी संघर्ष की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। 
Murder due to extortion in CC Road construction
पहले भी हो चुका विवाद, सीसी निर्माण के लिए दी गयी थी रंगदारी 
मृतक अजीत सिंह के परिजन सुजीत सिंह ने बताया कि हमारे गांव में सीसी रोड बन रही है, पहले भी दबंग अनूप सिंह ने एक लेबर और ठेकेदार के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद घटना में मुकदमा दर्ज हुआ था और काम बंद हो गया था। फिर इस मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक ने समझौता कराया था और 20 हजार रुपए की रंगदारी भी अनूप सिंह को ठेकेदार से दिलवाई गई थी, इसके बाद सीसी रोड में फिर से काम शुरू हुआ और मेरा भतीजा उस काम को देखने गया था जहां पर अनूप सिंह ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा और कई लोग वहां पर पहुंच गए और अजीत सिंह को घेर लिया और फिर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही अनूप सिंह ने लाइसेंसी राइफल से अजीत को गोली मार दी। 
Murder due to extortion in CC Road construction
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



BADAUN । गैंगरेप और हत्या के मामले में राजनीति शुरू, धर्मेंद्र यादव ने सीबीआई जांच और 25 लाख आर्थिक मदद की मांग की
LUCKNOW । विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह की हत्या, फायरिंग में दो लोग घायल, वारदात के बाद बदमाश फरार

Your email address will not be published. Required fields are marked *