राज्य

BADAUN । आंगनबाड़ी कार्यकत्री से गैंगरेप के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित

0
Please log in or register to do it.
BADAUN GANG RAPE CASE
BADAUN GANG RAPE CASE
बदायूं । आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ जघनन्य गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पीड़ित परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं साथ ही इंसाफ की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मृतिका 3 जनवरी को मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गयी थी जहां मंदिर के महंत और उसके दो साथियों ने बुरा काम किया और हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था में घर के सामने डाल गए, परिजनों ने जब पुलिस को घटना की सूचना दी तो 4 घंटे तक उघैती थाना पुलिस नहीं पहुंची, थाना पुलिस का इंतज़ार करते करते जब डायल 112 को सूचना दी तब डायल पुलिस मौके पर पहुंची, घटना के बाद परिजन थाना पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ हैं। परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्री की गैंगरेप के बाद हत्या 
  • पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार 
  • मुख्य आरोपी महेंद्र सत्यनारायण पर 50 हजार का इनाम 
  • उघौती थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह सस्पेंड किए गए 
वहीं एसएसपी बदायूं ने घटना की गंभीरता और थानाध्यक्ष की लापरवाही को देखते हुए थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है, साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें बना दी थी जिन्होंने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी महेंद्र सत्यनारायण पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है, पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
BADAUN GANG RAPE CASE
आंगनबाड़ी सहायिका से गैंगरेप और हत्या की वारदात के मामले में जिलाधिकारी ने पीड़िता के परिवार वालों से मिलकर परिवार की आर्थिक सहायता की घोषणा की। जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख की आर्थिक मदद की जा रही है और साथ ही मृतिका के बीमे की राशि को तत्काल परिवार को दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने परिवार वालों को सभी तरह की मदद का वादा भी किया है साथ ही फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द करने की बात कही है। 
एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने बरेली से आया हूं, पुलिस हर प्वाइंट पर जांच कर रही है फरार आरोपी बाबा सत्यनारायण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, उसपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है । कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही बाबा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
BADAUN GANG RAPE CASE
गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने सपा जिलाध्यक्ष के साथ सपा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष के साथ सहसवान विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक ओमकार सिंह भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह पीड़ित परिवार से मिले हैं। परिवार वालों का कहना है कि अब जिला प्रशासन उनकी मदद कर रहा है, मगर इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन को रणनीति बनानी होगी।
BADAUN GANG RAPE CASE
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


BADAUN । गैंगरेप और हत्या के बाद अब नाबालिग से रेप की वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
LUCKNOW । यूपी में कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत गर्म, अखिलेश यादव का कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार

Your email address will not be published. Required fields are marked *