LUCKNOW । रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह दुर्जनपुर गांव को गोद लेकर भूल गए – कांग्रेस नेता  ललन कुमार

HomeUncategorized

LUCKNOW । रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह दुर्जनपुर गांव को गोद लेकर भूल गए – कांग्रेस नेता ललन कुमार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत बक्शी का तालाब के श्रीरामपुरम, दुर्जनपुर, पाण्डेय टोला इटौंजा, खेरिय

आप सरकार का जनलोकपाल असंवैधानिक: सॉलिसिटर जनरल
LUCKNOW । इटौंजा के राजापुर गांव की तस्वीर संवार रहे कांग्रेस नेता ललन कुमार, मंदिर के पास नाली और चबूतरे का करवा रहे निर्माण
धमाकों को मोहन भागवत का आशीर्वाद, कैरावैन मैगज़ीन का दावा, क्या करेगी बीजेपी?
Lalan Kumar did public relations in BKT

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत बक्शी का तालाब के श्रीरामपुरम, दुर्जनपुर, पाण्डेय टोला इटौंजा, खेरिया, नगर चौगवां, चतुरपुर, केसरीपुर, सुवंशिपुर, महिगवां और कुम्हरावां का दौरा किया। श्रीरामपुरम में धर्मेन्द्र कुमार मिश्र को ललन कुमार ने सम्मानित किया, इनके दादा स्व. राम सागर मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। 
  • ललन कुमार ने दुर्जनपुर गांव की दुर्दशा देखी 
  • देश में आदर्श ग्रामों का यही हाल होगा- ललन कुमार 
  • दुर्जनपुर की समस्याओं को निपटाने का प्रयास करूंगा- ललन 
  • स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान रहनी रहे- ललन कुमार 
दुर्जनपुर गांव में जनसंपर्क के दौरान ललन कुमार ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया, इस गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने गोद लिया था। गांव की ख़राब सड़कों और नालियों को देख उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता द्वारा गोद लिए गए गांव में इतनी अव्यवस्था देखकर मैं चकित रह गया। न तो अच्छी नालियां हैं और न ही सड़कें। गांव को देखकर लगा कि सारे देश के आदर्श गांव का यही हाल होगा, राजनाथ सिंह भले ही गांव को गोद लेकर भूल गए हों मगर यहां की समस्याओं को मैं निजी स्तर पर निपटाने का प्रयास करूँगा। 
Lalan Kumar did public relations in BKT
इटौंजा में स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिव दुलारे मिश्रा के पोते श्रीकांत मिश्रा को ललन कुमार ने सम्मानित करते हुए कहा कि देश की धरोहर रहे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की परंपरा जारी रहनी चाहिए। वहीं पांडेय टोला निवासी अंशु मिश्रा के पिता शिव सागर मिश्रा का देहांत कुछ दिन पहले हुआ था। उनके यहाँ पहुंचकर ललन कुमार ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। 
Lalan Kumar did public relations in BKT
Lalan Kumar did public relations in BKT
ग्राम नगर चौगवां के प्रधान अभिषेक शर्मा से मुलाक़ात कर ललन कुमार ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। वहीं ग्राम खेरिया निवासी कमल सेन का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उनके परिजनों से मुलाक़ात कर ललन कुमार ने आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। 
Lalan Kumar did public relations in BKT
ग्राम चतुरपुर में पहुंचकर ललन कुमार ने नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं एवं उनके समाधानों पर विस्तृत चर्चा की। ग्राम केसरीपुर निवासी अमित सिंह तोमर के पिता बजरंग सिंह का देहांत हो गया है। उनके यहां पहुंचकर ललन ने परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। 
ग्राम सुवंशीपुर निवासी कौशल यादव का कल एक्सिडेंट हो गया था। जिसमें उनके शरीर पर काफ़ी चोटें आईं। आज उनसे मिलकर उनका हालचाल जानकार ललन कुमार ने बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। 
Lalan Kumar did public relations in BKT
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: