Election देश राज्य

DELHI I चुनाव आयोग का बड़ा फैसला- अब आपका वोटर कार्ड भी होगा डिजिटल, आधार कार्ड के जैसे कर सकेंगे डाउनलोड

0
Please log in or register to do it.
Now your voter card will also be digital
Now your voter card will also be digital
दिल्ली 
चुनाव आयोग जल्द ही वोटर कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में तब्‍दील करने की योजना पर काम कर रहा है। आसान शब्‍दों में समझें तो आने वाले समय में वोटर्स आधार कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड को भी डिजिटल फॉर्मेट में अपने पास रख सकेंगे। हालांकि, मौजूदा फिजिकल कार्ड भी वोटर्स के पास रहेगा। मौजूदा वोटर कार्ड होल्डर्स को वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिये केवाईसी कराने पर ही ये सुविधा मिलेगी। चुनाव आयोग का मकसद मतदाताओं को इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड की सुविधा आसानी से उपलब्‍ध कराना है।
चुनाव आयोग के फैसले के बाद नए मतदाता अपना वोटर कार्ड इंटरनेट से डाउनलोड कर सकेंगे। यही नहीं, इस डिजिटल कार्ड के जरिये वे अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल भी कर पाएंगे। इसके अलावा मतदाताओं को वोटर कार्ड मिलने में देरी के कारण होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल जाएगी। वहीं, चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज सर्विस वोटर्स के लिए भी ये काफी फायदेमंद साबित होगा। सर्विस वोटर्स इस फैसले के बाद ईपीआईसी डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग के फैसले के बाद रिकॉर्ड में दर्ज ओवरसीज मतदाता भी डिजिटल वोटर कार्ड सुविधा का लाभ ले पाएंगे। हालांकि, अभी विदेश में रहने वाले भारतीयों को मतदान की सुविधा नहीं दी गई है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। ओवरसीज भारतीयों को वोटर कार्ड भी जारी नहीं किया जाता है। चुनाव आयोग के फैसले के बाद ओवरसीज वोटर्स भी अपना ईपीआईसी यानी डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।अगर किसी वोटर ने दूसरी जगह शिफ्ट किया है और वह नई जगह का मतदाता बनना चाहता है तो आवश्यक प्रक्रिया का पालन कर इस सुविधा के जरिये नया वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेगा।
Now your voter card will also be digital



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



DELHI I चुनाव आयोग का बड़ा फैसला- अब आपका वोटर कार्ड भी होगा डिजिटल, आधार कार्ड के जैसे कर सकेंगे डाउनलोड - Image 3

LUCKNOW । इटौंजा टोल प्लाजा पर पुलिस और प्रशासन ने किसान संगठनों को पहुंचने से रोका।
लखनऊ स्नातक सीट पर फहराया भगवा परचम, भाजपा को तीन, सपा को दो सीट मिली

Your email address will not be published. Required fields are marked *