Close

अरविंद क्या करेंगे शपथ ग्रहण के बाद?

अरविंद क्या करेंगे शपथ ग्रहण के बाद?
नई दिल्ली। आप सोच रहे होंगे कि अरविंद केजरीवाल आज सीएम बनने के बाद जश्न करेंगे और आराम फरमाएंगे तो आप ग़लत हो। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही और रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण के बाद ही अरविंद केजरीवाल काम पर जुट जानेवाले हैं। कम से कम उनका आज का कार्यक्रम तो यही कहता है।
11.30 बजे अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलीला मैदान में पहुंचेंगे जहां पहले से उनके शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां मंच पर सिर्फ अरविंद केजरीवाल, उनकी कैबिनेट, उप राज्यपाल और कुछ सरकारी अफ़सर होंगे। बाकी सभी लोग जनता के बीच बैठेंगे, जिसमें अरविंद के बच्चे, पत्नी और माता-पिता भी हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक भी जनता के बीच ही बैठेंगे, उनके लिए भी अलग से बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
12 बजे अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण करेंगे और दिल्ली के सीएम बनेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट भी शपथ लेगी। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में 6 मंत्री हैं जिसमें मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, राखी बिरला शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद अरविंद बापू का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
1 बजे अरविंद केजरीवाल राजघाट जाएंगे और बापू का आशीर्वाद लेकर सरकार का कामकाज शुरू कर देंगे।
2 बजे लंच के बाद अरविंद पूरी कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे और हो सकता है आज ही कुछ अहम फ़ैसले सामने आ जाएं, जिसमें दिल्ली वालों को 700 लीटर रोज़ाना मुफ़्त पानी देना भी शामिल है।
2.30 बजे कैबिनेट की आधे घंटे की बैठक में रोडमैप तैयार करने के बाद अरविंद सीएनजी ट्रांसपोर्टर्स से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आप को बता दें कि दो दिन पहले सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है जिससे सीएनजी ट्रांसपोर्टर्स और ख़ासकर ऑटोवाले ख़ासे नाराज़ हैं।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top