Close

LUCKNOW । बक्शी का तालाब के भीखमपुर-महिगवां साधन सहकारी समिति किसानों की शिकायतों के बाद भी नहीं खुली।

LUCKNOW । बक्शी का तालाब के भीखमपुर-महिगवां साधन सहकारी समिति किसानों की शिकायतों के बाद भी नहीं खुली।
Paddy purchase center is not open for farmers
लखनऊ के बक्शी का तालाब के महिगवां-भीखमपुर गांव में करोड़ों की लागत से बनी साधन सहकारी समिति धीरे-धीरे खंडहर में तबदील हो रही है। किसानों की अफसर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं, कई बार शिकायत के बाद भी साधन सहकारी समिति को अफसर नहीं खोल रहे हैं। जहां इस समिति में हजारों क्विंटल गेंहू और धान की खरीद होती थी, किसानों को यूरिया, डाया और बीज सहुलित से मिल जाती थी अब समिति बंद होने से किसानों को कई किमी दूर जाना पड़ता है और कड़ी मशक्कत के बाद खेती के लिए सामान मिल पाता है। 
  • किसानों की नहीं हो रही सुनवाई 
  • कई बार शिकायत के बाद भी नहीं खुली समिति 
  • अफसरों ने साधन सहकारी समिति को बंद किया 
  • अफसरों की लापरवाही, सरकार की अनदेखी जारी 
Paddy purchase center is not open for farmers
किसान गौतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो बार शिकायती पत्र देने के बाद भी साधन सहकारी समिति को नहीं खोला गया, पहली बार ऑनलाइन शिकायत की तो जवाब मिला की पीसीएफ को समिति खोलने के लिए निर्देशित किया गया है, पर समिति को नहीं खोला गया फिर दोबारा शिकायत की तो जवाब मिला सीएमआर बकाया होने के कारण केंद्र नहीं खोला गया है। पहाड़पुर जाकर धान बेच सकते हैं, पहाड़पुर केंद्र पर किसानों का धान लेने में बहुत आनाकानी हो होती है, वहां रख-रखाव का हवाला दिया जाता है। देखने वाली बात यह है कि दो बार शिकायत हुई हल कोई नहीं निकला। साधन सहकारी समिति बंद पड़ी है और दोनों शिकायतों का निस्तारण भी हो गया। अफसरों की लापरवाही का नतीजा किसान भुगत रहे हैं। किसानों की आय कैसे दोगुनी कर रहे हैं।
Paddy purchase center is not open for farmers 
गौतेंद्र आगे बताते हैं कि सिंघामऊ में क्रय केंद्र इसलिए खोला गया है कि बिचौलियो और दलालों की बल्ले-बल्ले हो सके, अफसरों की मिलीभगत से सिंघामऊ में केंद्र खोला गया है। दूर केंद्र बनाए जाने से पूरे इलाके के हजारों हजार किसान परेशान हैं। 
वहीं दूसरे किसान जगदीश बताते हैं कि यहां का सेंटर बंद होने से बहुत परेशानी हो गई है। सिंघामऊ जाने में बहुत लागत लग रही है और वहां पर दलाल और बिचौलियो का धान खरीदा जा रहा हम लोगों से पैसे की डिमांड होती है। हम लोगों का धान सड़ रहा है, दो क्विंटल धान बेचे तब खाद की बोरी खरीद पाएंगे। अगली फसल बोने के लाले लग गए हैं। 
गौरतलब है कि भीखमपुर-महिगवां साधन सहकारी समिति नहीं खुलने से पूरे इलाके के किसान परेशान है। सरकार, सांसद और विधायक कोई भी उनकी समस्या को सुनने वाला है। अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 
लखनऊ से मनीष सिंह की रिपोर्ट 
Paddy purchase center is not open for farmers

Paddy purchase center is not open for farmers

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top