Terror

J&k: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में ढेर

0
Please log in or register to do it.

श्रीनगर: आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Mujahideen) का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मी (Saifullah Mir) को जम्मी-कश्मीर के श्रीनगर में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद ये कामयाबी हाथ लगी है।
खबर है कि, श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हिज्बुल के दो टॉप आतंकियों के छिपे हुने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती एनकाउंटर के दौरान ही उपद्रवियों ने यहां हिंसक प्रदर्शन कर ऑपरेशन में खलल डालने का प्रयास किया। इसके जवाब में सीआरपीएफ ने आंसू गैस के गोले दागकर सभी को मौके से खदेड़ा।
रंगरेथ ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और हिंसक प्रदर्शन की आड़ में भागने की कोशिश की। हालांकि सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिज्बुल के टॉप कमांडर सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि हमने ऑपरेशन में सैफुल्लाह नाम के कमांडर को मार गिराया है। अभी उसकी पहचान की जा रही है, लेकिन 95 फीसदी तय है कि यह सैफुल्लाह ही है। इसके अलावा एक संदिग्ध आतंकी अरेस्ट भी किया गया है।
बताते चलें कि, सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर मूल रूप से पुलवामा के मलंगपोरा इलाके का निवासी है। वह हिज्बुल के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के कहने पर कश्मीर में आतंक की साजिश रच रहा था। रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह ने कश्मीर में हिज्बुल की कमान संभाली थी। इसके अलावा वह पूर्व में हथियार लूट, आईईडी हमले और सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए टेरर अटैक की गई घटनाओं में शामिल था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



निकिता हत्याकांड: बल्लभगढ़ में महापंचायत के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प
IPL 2020: शतक से चूके क्रिस गेल, गुस्से में आकर फेंका बल्ला, मिली ये सजा

Your email address will not be published. Required fields are marked *