देश

अगर भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएं तो सबको सरकारी नौकरी नहीं दे सकेंगे- गोवा सीएम

0
Please log in or register to do it.

गोवा: इस वक्त रोजगार देश का सबसे अहम मुद्दा है और रोजगार दिवस पर देखा गया था कि कैसे बेरोगार युवाओं ने प्रोटेस्ट किया था। इसके साथ ही बिहार चुनाव में भी रोगजार अहम मुद्दा है, इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सरकार नौकरी को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि, अगर भगवान भी किसी राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएं तो वो भी 100 फीसदी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं सकते हैं।
स्वयंमपूर्णा मित्रा की पहल पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक वेब सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रमोद सावंत ने कहा है कि सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है। भले ही भगवान कल सीएम बने 100 फीसदी सरकारी नौकरियां अभी भी संभव नहीं होगी।
गौरतलब है कि, देश में कोरोना महामारी के बाद नई नौकरियों को लेकर मिल रहे संकेतों में सुधार दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी करीब 30 फीसदी नौकरियां वर्क फ्रॉम होम की ही मिल रही हैं। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में करीब 57 हजार से ज्यादा नियोक्ता पूरे देश में 1.68 लाख नौकरियां दे रहे हैं। नौकरी मांगने वालों की संख्या 1.04 करोड़ है।
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के मुताबिक सितंबर महीने में देश भर में नई नौकरियों की 73,416 जगहों के लिए नियोक्ताओं ने आवेदन मांगे हैं। हालांकि पिछले महीने अगस्त में ये आंकड़ा 69,302 नौकरियों से जुड़ा हुआ था। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कांग्रेस को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- खुलासा किया तो नहीं दिखा पाएंगे चेहरा
मध्य प्रदेश उपचुनाव: सियासी जंग तेज, कमलनाथ के बयान पर भड़के सिंधिया, कहा- हां मैं कुत्ता हूं

Your email address will not be published. Required fields are marked *