Cricket

IPL 2020: शतक से चूके क्रिस गेल, गुस्से में आकर फेंका बल्ला, मिली ये सजा

0
Please log in or register to do it.

अबु धाबी: IPL के 13वें सीजन का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक रहा। मैच में क्रिस गेल 63 बॉल पर 99 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी जोफ्रा आर्चर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गेल IPL में अपने 7वें शतक से चूक गए। आउट होते ही क्रिस गेल गुस्से में आ गए और अपना बल्ला फेंक दिया, हालांकि नॉन स्ट्राइक पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ला उठाकर गेल को दिया। वहीं, गेल के उपर जुर्माना लगा है।
क्रिस गेल पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, आईपीएल मैनेजमेंट ने उस घटना के बारे में नहीं बताया जिसके लिए उन पर जुर्माना लगा है। लेकिन माना जा रहा है कि 99 रन पर आउट होने के बाद बल्ला फेंकने की वजह से ही उन्हें य सजा दी गई है। उसने अपराध स्वीकार करके सजा भी कबूल कर लगी है। गेल को जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने 20वें ओवर में 99 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया था.
आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर लिया है. इस तरह के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है.’

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



J&k: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में ढेर
फिल्म 'लक्ष्मी' के नए पोस्टर में देखिए कियारा और अक्षय की धमाकेदार जोड़ी

Your email address will not be published. Required fields are marked *