Entertainment

फिल्म ‘लक्ष्मी’ के नए पोस्टर में देखिए कियारा और अक्षय की धमाकेदार जोड़ी

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लक्ष्मी’ (Laksmii) का नया पोस्टर (Poster) रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी (kiara advani) स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ (lakshmi bomb) का नाम बढ़ते विवादों को देखते हुए बदल कर अब लक्ष्मी कर दिया गया है। फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज होगी। इस पोस्टर को अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब हर घर में आएगी लक्ष्मी…. घरवालों के साथ तैयार रहना 9 नवंबर को। पोस्टर में अक्की के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। इस वक्त फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

बताते चलें कि, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद यह फिल्म विवादों आ गई थी, और लोग इसे बैन करने की मांग करने लगे थे। ऐसे में मेकर्स को फिल्म का नाम बदलना पड़ा। रिलीज के ठीक 10 दिन पहले फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया गया ताकी फिल्म के ऑडियंस पर कोई फर्क न पड़े। सीबीएफसी के साथ हुई चर्चा के बाद यह निर्ण लिया गया कि दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखने हुए फिल्म का नाम बदला जाएगा। फिल्म के निर्माता शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने टाइटल लक्ष्मी रखने का निर्णय लिया।
इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर की भूमिक अदा कर रहे हैं। दरअसल, ट्रेलर में देखा गया था कि एक ट्रांसजेंडर भूत अक्षय के अंदर घुस जाती है और अपनी मनमानी कराती है। इसी के बाद यह फिल्म जितना चर्चा में आई उतना ही विवादों में घिर गई। फिलहाल फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को अपनी और कितना आकर्शित कर पाती है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



IPL 2020: शतक से चूके क्रिस गेल, गुस्से में आकर फेंका बल्ला, मिली ये सजा
कांग्रेस को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- खुलासा किया तो नहीं दिखा पाएंगे चेहरा

Your email address will not be published. Required fields are marked *