Politics

कांग्रेस को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- खुलासा किया तो नहीं दिखा पाएंगे चेहरा

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले सियासी जंग तेज है, इस बीच एक दूसरे पर नेता जमकर बरस रहे हैं। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पटना में एक रौली के दौरान कहा कि पुलवामा हमला को पीएम की साजिश बताया गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, अगर उन्होंने खुलासा किया तो वे मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे, जिसने सेना के शौर्य पर सवाल उठाया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि, ये लोग कैसी राजनीति करते हैं? मैं देश का गृह मंत्री था और 0 जवान हमारे शहीद हुए थे पुलवामा में। उसके बाद ये लोग तरह-तरह से प्रचार कर रहे थे कि प्रधानमंत्री ने ही साजिश रची होगी क्योंकि चुनाव आया है, ताकि जनता की सहानुभूति हासिल की जा सके। लेकिन, जिस दिन ऐसी घिनौनी राजनीति करनी होगी, इस राजनीतिक को ठोकर मारकर घर बैठ जाएंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घेरते हुए आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि उसने भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। ‘आज कुछ राजनीतिक पार्टियों के द्वारा, कांग्रेस के द्वारा हमारे सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशाना लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन में 12 सौ स्क्वायर किलोमीटर जमीन हड़प ली। अगर खुलासा मैं कर दूंगा तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, आप साल 1962 से लेकर 2013 का इतिहास उठाकर देख लीजिए। और मैं रक्षामंत्री होने के नाते यह सीना ठोंककर कहना चाहता हूं कि हमारी सेना के जवानों ने जिस तरह से शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया उससे देश का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



फिल्म 'लक्ष्मी' के नए पोस्टर में देखिए कियारा और अक्षय की धमाकेदार जोड़ी
अगर भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएं तो सबको सरकारी नौकरी नहीं दे सकेंगे- गोवा सीएम

Your email address will not be published. Required fields are marked *