हरियाणा में Covaxin का ट्रायल शुरू, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगवाया टीका

HomeUncategorized

हरियाणा में Covaxin का ट्रायल शुरू, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगवाया टीका

अंबाला: हिरायणा में कोरोना (Covid-19 ) की देसी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' (Covaxin) के तीसरे चरण का परीक्षण शुक्रवार को शुरू हो गया। सबसे पहला टीका हरियाणा क

नेपाल में आया भूकंप, 15 ज़ख़्मी
BADAUN । आंगनबाड़ी कार्यकत्री से गैंगरेप के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित
गुपकार गठबंधन को शिवराज सिंह चौहान ने बताया, पाकिस्तान और चीन का ‘गुप्तचर’

अंबाला: हिरायणा में कोरोना (Covid-19 ) की देसी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) के तीसरे चरण का परीक्षण शुक्रवार को शुरू हो गया। सबसे पहला टीका हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लगाया गया। पीजीआई रोहतक की टीम की निगरानी में ही मंत्री विज को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके बाद आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। 
भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में ट्रायल के तौर पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। यह टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है। विज ने गुरुवार को ट्वीट किया कि, पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के दल की निगरानी में मुझे शुक्रवार सुबह 11 बजे अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के टीके कोवैक्सीन का ट्रायल टीका लगाया जाएगा, जो भारत बायोटेक का उत्पाद है।
उन्होंने कहा कि वह ट्रायल के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि हरियाणा में 20 नवंबर से कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल होगा। उन्होंने कहा कि वह ट्रायल के तहत सबसे पहले टीका लगाने के लिए तैयार हैं। बचाते चलें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को कोविड-19 के टीके का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की दौड़ में भारत भी शामिल है। भारत की अपनी कोरोना वैक्सन कोवैक्सीन (Covaxin) पर लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) मिलकर तैयार कर रहे हैं।
Covaxine trail in haryana

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: